रायपुर, 7 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 63 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में 59.75 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 22 कार्यों का शिलान्यास किया, वहीं 3.64 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 5 कार्यों का लोकार्पण किया।
इन परियोजनाओं में जय स्तंभ चौक सौंदर्यीकरण, छात्रावास निर्माण, सामुदायिक भवन, कम्पोस्ट और आरआर सेंटर जैसी जनहितकारी योजनाएं शामिल हैं। भूमिपूजन किए गए कार्यों में नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और पंचायत एवं ग्रामीण सड़क विकास विभाग के कार्य प्रमुख हैं। इसमें बीटी और सीसी सड़कें, नालियां, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइट विस्तार, तालाब एवं पार्क उन्नयन, छात्रावास भवन आदि शामिल हैं।
जय स्तंभ चौक सौंदर्यीकरण का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 23.86 लाख रुपए की लागत से बने जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। यह स्थल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जय स्तंभ चौक आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं जशपुर के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होंगी।
इस मौके पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत समेत कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...