पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल (जीडी) महेंद्र लश्कर ने बीती रात वीरगति प्राप्त की। शहीद जवान असम के निवासी थे।
वहीं, इंस्पेक्टर (जीडी) के.के. मिश्रा और एएसआई (जीडी) रामकृष्ण गगराई राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल जवान रामकृष्ण गगराई खरसावां के विधायक दशरथ गगराई के भाई हैं।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, शहीद जवान के निधन पर पूरे बल में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। घटना की जांच जारी है और इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम सारंडा जंगल में माओवादी गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट में इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें तुरंत राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मानव जीवन के साथ-साथ वन्यजीव भी इन घटनाओं की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में सारंडा क्षेत्र में तीन हाथी आईईडी विस्फोट की चपेट में आए, जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इन घटनाओं ने इस क्षेत्र की कठिन भौगोलिक स्थिति और नक्सल प्रभावित परिस्थितियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने सारंडा वन क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है, ताकि ग्रामीणों और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...