रायपुर।जेसीआई रायपुर कैपिटल ने बीते रविवार को ‘प्रभावी सार्वजनिक भाषण’विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। यह आयोजन विधान सभा रोड स्थित ग्वाला रेस्टोरेंट में हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं और पेशेवरों को प्रभावी संवाद कला सिखाना था।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, पब्लिक स्पीकिंग कोच अमिताभ दुबे और रवि सिन्हा ने प्रभावी वक्ता बनने के गुर सिखाए। उन्होंने आत्मविश्वास, उच्चारण, कहानी की तरह बात रखने, बॉडी लैंग्वेज और श्रोताओं के साथ जुड़ने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने लाइव प्रैक्टिस सेशन्स और इंटरएक्टिव एक्टिविटीज के माध्यम से अपने कौशल को निखारा।
जेसीआई पदाधिकारियों की भागीदारी
कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर कैपिटल के अध्यक्ष सिद्धार्थ मुकीम, सचिव गौरव कोटड़िया, आई पी पी नरेंद्र सिन्हा, चैप्टर कॉर्डिनेटर एडवोकेट संदीप तौरानी, उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश साहू, कोषाध्यक्ष अलख रस्तोगी, प्रोग्राम डायरेक्टर नमन जैन, को-प्रोग्राम डायरेक्टर अभिजीत सिंह और प्रियांशु राजपूत मौजूद रहे।
इसके अलावा पारस पटेल, डॉ. रामेश्वरी देवांगन, आस्था वर्मा, दीपक चौरसिया, दीपक जैन, शुभम जिंदल, विनय चंद्राकर, पीयूष चिमनानी और नरेंद्र देवांगन भी आयोजन का हिस्सा बने।
आत्म-संवाद और नेतृत्व कौशल को मिली मजबूती
जेसीआई रायपुर कैपिटल ने इस आयोजन को आत्म-संवाद और नेतृत्व कौशल को निखारने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) एक वैश्विक संगठन है, जो युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से कार्यरत है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...