Google Analytics Meta Pixel जितेन्द्र वर्मा का उनके गृहग्राम झाड़ मोखली में किया जाएगा भव्य स्वागत - Ekhabri.com

जितेन्द्र वर्मा का उनके गृहग्राम झाड़ मोखली में किया जाएगा भव्य स्वागत

स्वागत करने और आशीर्वाद देने के लिए बेहद आतुर हैं ग्रामवासी
पाटन। दुर्ग जिला भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का 5 जून को उनके गृहग्राम झाड़ मोखली में प्रथम आगमन होने होने जा रहा है। उनकी नियुक्ति से ग्रामवासियों में अपार खुशी का माहौल है। ग्रामवासी स्वागत करने और आशिर्वाद देने के लिए बेहद आतुर है। उनके स्वागत के लिए ग्रामवासियों ने बैनर और पोस्टर से पूरे गांव को सजा दिया है। उनके प्रथम गृहग्राम आगमन को लेकर ग्रामवासी बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह पहला अवसर है जब भाजपा ने ग्राम पंचायत झाड़ मोखली के किसी सामान्य कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामवासी इस शुभ अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके करीबी शुभचिंतक गोकुल वर्मा,सुरेश वर्मा, अशोक वर्मा, भारत विशाल वर्मा सुरेश धुरंधर ने बताया कि प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा विगत 26 मई को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा को भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तब से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा का नियुक्ति के पश्चात पहली बार 5 जून को 4 बजे प्रथम गृहग्राम झाड़ मोखली आगमन होने जा रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए ग्रामवासियों ने भव्य तैयारी की है। उनके स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है ग्रामवासियों ने। यह पहला मौका है जब संगठन ने एक सामान्य कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जवाबदारी सौपी है। उनकी नियुक्ति इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि विधानसभा चुनाव भी काफी करीब हंै। 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होगा। श्री वर्मा की नियुक्ति इसलिए भी काफी हद तक महत्वपूर्ण है क्योंकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह विधानसभा पाटन है। मुख्यमंत्री के गढ़ में उनकी तगड़ी घेरेबंदी के लिए जितेंद्र वर्मा को महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि जितेंद्र वर्मा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुवा है पाटन ही नही समूचे दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है क्योंकि संगठन ने सीधे तौर पर उनकी नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति के पश्चात संगठन में एक स्वस्फूर्त ऊर्जा का संचार हुआ है। श्री वर्मा विगत आठ साल से छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव की बड़ी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते आ रहे हैं। इसके पहले संग़ठन ने उन्हें जिला महामंत्री बनाया था जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई है। विधानसभा चुनाव के डेढ़ साल पहले संगठन ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाकर साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी में संघठन सर्वोपरि है पार्टी के प्रति ईमानदारी से समर्पित रहने वाले सक्रिय कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदेही सौंपी गई है। उनके स्वागत और आशिर्वाद के साक्षी बनेंगे ग्राम झाड़ मोखली के हजारों ग्रामवासी। इस अवसर पर पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भाजपा समर्थित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच,जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ सभी ग्रामवासी उपस्थित होकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *