राजगढ़। जिले के सारंगपुर नगर में मंगलवार की देर शाम को एक स्थानीय पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,इस पूरे घटनाक्रम के बाद सारंगपुर नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है,वही मृतक को बुधवार की सुबह पीएम के पश्चात मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार स्थानीय कब्रिस्तान ने सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। आपको बता दे मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि,वो देश के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनाने से नही चूक रहे है,ऐसा ही एक ताजा मामला राजगढ़ जिले के संवेदनशील क्षेत्र सारंगपुर नगर में भी पेश आया है,जहां अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय पत्रकार को गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार की देर शाम को सारंगपुर नगर के अस्पताल रोड पर स्थित कंचन मेडिकल के पास का बताया जा रहा है,जिसमे कहा जा रहा है कि,3 अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने स्थानीय पत्रकार सलमान अली अपने वाहन पर बेटे के साथ बैठा हुए थे उसकी कनपटी पर बंदूक तानी और गोली से हमला करके मौके से फरार हो गए,घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगो वा पुलिस ने लहूलुहान हालत में गंभीर घायल पत्रकार सलमान अली को अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि,उक्त स्थानीय पत्रकार पर पूर्व में भी धारदार हथियार से हमले किए जा चुके है,लेकिन मंगलवार की देर शाम को अज्ञात हमलवारो ने उसे हमेशा के लिए सुला दिया।वही उक्त मामले में सारंगपुर थाना प्रभारी आकंशा शर्मा का कहना है की,स्थानीय पत्रकार सलमान अली पर 3 अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई जिससे उसकी मौत हो गई,अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है, जिसके पश्चात आगामी कार्यवाई की जाएगी
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...