बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोरमी में जनसभा को संबोधित किया। संबोधित में उन्होंने कहा कि मैं आप सबको सबसे पहले हाथ जोड़कर धन्यवाद देना चाहता हूं। क्योंकि 3 महीने पहले, मैं विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए यहां आया था और आपने प्रधानमंत्री मोदी जी के निवेदन को सुना-समझा। और आपने बघेल की कुशासित सरकार को उखाड़ फेंका और भाजपा की सरकार बनाई। चुनाव में आपके वोट का बहुत महत्व है, आपका वोट बहुत बड़े-बड़े कार्य कराता है और बड़े-बड़े फैसले लेने की ताकत रखता है।
आपने 2014 में मोदी जी को चुनाव जिताया। जो भारत देश पिछड़ रहा था, वो 5 साल के अंदर दुनिया के अग्रणी देशों में आकर खड़ा हो गया है। 1947 में देश विभाजन के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में काफी लोगों को धार्मिक रूप से प्रताड़ित करके वहां से निकाला गया था। उनको नागरिकता देने की बात तो सभी करते थे, लेकिन नागरिकता देने की हिम्मत किसी में नहीं थी, क्योंकि सभी तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए थे।
मोदी जी को आपने ताकत दी, उन्होंने CAA लागू किया और जो लोग भारत में आए थे, उन्हें नागरिकता देने का काम किया गया। हमारे प्रधानमंत्री जी ने 2014 में कहा था कि मेरी सरकार गरीब, गांव, वंचित, दलित, महिला सशक्तिकरण, किसान और युवाओं के लिए समर्पित है। आज गांवों का सर्वांगीण विकास हुआ है। आज मोदी जी के नेतृत्व में 4 करोड़ पक्के घर बनकर तैयार हुए हैं। ये मकान सभी सुविधाओं से युक्त हैं। आप एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे और हम 5 साल में 3 करोड़ घर और बनाएंगे। आज मोदी जी के नेतृत्व भारत 11वें स्थान से छलांग लगाकर विश्व में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। अब मोदी जी को आप तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे और 2 साल के अंदर भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कांग्रेस पार्टी सदैव राम विरोधी और सनातन विरोधी रही है। UPA की मनमोहन सिंह सरकार के समय, इन्होंने कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम काल्पनिक है और उनका कोई ऐतिहासिक वजूद नहीं है। अब न्यास ने उनको मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...