Google Analytics Meta Pixel 21 जुलाई:आज का राशिफल - Ekhabri.com

21 जुलाई:आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपको सिद्धि दिलवाने वाला रहेगा। ऑफिस में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, और आपके अधिकारी भी आपको सहयोग देगे। यदि कोई आपका सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसमे किसी कागजात की कमी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन सायंकाल के समय उसमें सुधार होगा। आज आप विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृष राशि : आज का दिन आपका शुभ कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसको करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन यदि आपका कोई आवश्यक कार्य है, तो उसक लिए समय अवश्य निकालें। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आज पारिवारिक सदस्य मित्र और रिश्तेदारों की आपको आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, जिसे करने में आप बिल्कुल नहीं सोचेंगे, लेकिन मदद करते समय आपको अपनी बचत को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपका अच्छे कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने किसी सहयोगी की मदद करेंगे। ऑफिस में टीम वर्क के जरिए काम करके ही आज आपको सफलता मिल पाएगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपको धन संबंधी समस्याएं चल रही थी, तो वह भी अब धीरे-धीरे समाप्त होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक होगा। लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि पहले से कोई इलाज चल रहा हो, तो दवाइयों में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें। आर्थिक रूप से आज दिन उलझन भरा रहेगा। भाइयों के साथ यदि संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो उसमें सुधार होगा। यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। आज बहन के विवाह में आ रही बाधा किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रह सकता है। आज आप आलस के चक्कर में अपने कार्य को आगे के लिए टाल सकते है, जिसके कारण आपको कुछ कार्यों से नुकसान हो सकता है। यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे थे, तो जाने से पहले अपनी आवश्यक वस्तुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थीयो को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके परिवार में कोई कलह पनप रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य इसमें आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर अपने माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा भाग दौड़ करने से आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर मुलाकात कर सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में आज आपकी पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको अधिक धन लाभ दिलवाएगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप को अपने भविष्य की चिंता कम होगी, लेकिन आज आप के कुछ नए शत्रु भी बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आज परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटे कर रहना होगा, तभी सफलता प्राप्त हो पाएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पिताजी के सहयोग की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य मंजूरी दे सकते हैं। सायंकाल का समय आपका मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई अच्छा समाचार मिलने से आपके मन की निराशा खत्म होगी, जिसके कारण आप अधिक परिश्रम से कार्य करेंगे। नौकरी में आज आपकी अपने अधिकारियों से कोई झड़प हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आपको वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसके लिए कुछ भागदौड़ की करनी पड़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा, लेकिन आप अपनी बुद्धि व विवेक से उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने दिल में दिमाग दोनों के सुनने होगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके शत्रु इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने घरेलू कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ निवेश करने का मूड बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय से कुछ गुप्त जानकारी प्राप्त होगी, जिसका आपको भविष्य में भी लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे अपनी बात मनवाने के लिए कोई अनुचित व्यवहार करते है, इसके पूर्ण होने से घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कारण व्यतीत होगा। आज धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह से ही आपके सामने आवश्यक काम आ सकते हैं, लेकिन आप धीरे-धीरे सायंकाल तक अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने साथी से कोई झड़प हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *