Google Analytics Meta Pixel नवा रायपुर में होगी कबीर शोध संस्थान की स्थापना - Ekhabri.com

नवा रायपुर में होगी कबीर शोध संस्थान की स्थापना

कबीर की प्रासंगिकता हर युग में: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने भालूकोन्हा में कबीर सत्संग भवन, अहाता निर्माण, सी.सी.रोड निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की , सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री 
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संत कबीर की प्रासंगिकता हर युग में है। कबीर साहेब का योगदान समाज में अतुलनीय है। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराईयों का पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिकार किया और बताया कि प्रेम, सौहार्द्र, आपसी भाईचारे तथा मनुष्यता से बड़ी कोई दूसरी चीज नहीं है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस आशय के विचार आज बालोद जिले के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के ग्राम भालूकोन्हा में आयोजित सतगुरु कबीर स्मृति महोत्सव में व्यक्त किए।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में नवा रायपुर में कबीर शोध संस्थान की स्थापना के साथ ही ग्राम भालुकोन्हा स्थित कबीर आश्रम परिसर में सत्संग भवन, ध्यान केन्द्र एवं साैंदर्यीकरण के लिए 30 लाख रूपये, अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपये तथा सी.सी.रोड निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों एवं अंधविश्वासों, जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय की विषंगतियों का प्रतिकार करने का साहस केवल कबीर में ही था। उन्होंने कहा कि यदि हम सद्गुरू के बताए रास्ते पर चलते हैं तो निश्चित रूप से हमारा जीवन सफल हो जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि संत कबीर के विचारों का ही प्रताप है कि आज हर जाति एवं धर्म के लोग कबीरपंथी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कबीर साहेब से प्रेरणा लेकर राज्य की जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था के अलावा जरूरतमंदों के लिए दो जून की रोटी की व्यवस्था जैसे अनेक जनहितैषी कार्य किया है। राज्य में गौमाता की सेवा सुनिश्चित करने तथा इसके माध्यम से आमजनता की आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु गौठान का निर्माण किया है। इसके माध्यम से हम 02 रूपए किलो में गोबर खरीदी, 4 रूपए लीटर में गोमूत्र खरीदी जैसे उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसान न्याय योजना, लघु वनोपजों की खरीदी आदि योजनाओं के माध्यम से राज्य में आम नागरिकों, किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का कार्य कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...