Google Analytics Meta Pixel भानुप्रतापपुर में प्रचार खत्म, सोमवार को जनता करेगी फैसला - Ekhabri.com

भानुप्रतापपुर में प्रचार खत्म, सोमवार को जनता करेगी फैसला

 भानुप्रतापपुर-शनिवार की शाम भानुप्रतापपुर में चुनावी प्रचार का शोर खत्म हो गया। दिनभर भाजपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाकर प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कोरर में जन सभा को संबोधित किया। मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापुपर की सड़कों पर खुली जीप में प्रचार करते दिखे। भाजपा के डॉ. रमन सिंह ने भी रोड शो किया। बृजमोहन अग्रवाल इस चुनाव के प्रभारी बनाए गए हैं। बीते 15 दिनों से पूरी सक्रियता के साथ इलाके में प्रचार कर रहे थे। शनिवार शाम के बाद अब इस तरह से खुले आम किए जाने वाले प्रचार की तय समय सीमा खत्म हो गई है। अब सोमवार को वोटिंग होनी है, जनता भानुप्रतापपुर का भाग्य तय करेगी।

मरकाम के जीत के दावे
मगर इन सब के बीच पार्टियों को अपनी जीत का भरोसा है। कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास है कि उनक संगठन जीतेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने याैन शोषण के आरोपों में घिरे ब्रम्हानंद नेताम को लेकर कहा- भाजपा प्रत्याशी बलात्कारी ब्रम्हानंद के लिये क्षेत्र में गहरा आक्रोश है, कांग्रेस सरकार के काम सावित्री मंडावी की जीत का आधार बनेगी।मरकाम ने कहा- भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीतेंगी। भाजपा के प्रत्याशी के कुकर्मों के कारण आहत है तथा उसे हराने के लिये प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने स्व. मनोज मंडावी को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला है। स्व. मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में अर्धांगिनी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

Read Also  भ्रष्टाचार की शिकायतों में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी

साव बोले- भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है- भानुप्रतापपुर की जनता कांगेस के बहकावे में नहीं आने वाली , भाजपा प्रत्याशी की बड़ी डीच होगी। अरुण साव ने कहा- बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस बिजली बिल बढ़ाकर जनता को बिजली का करंट दे दिया है। आज छत्तीसगढ़ की जनता इस झूठी और भ्रष्ट कांग्रेस से छुटकारा चाहती है। इसलिए भानुप्रतापपुर की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली और आगामी 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान करके भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी और कांग्रेस को सबक सिखायेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...