नेहरू युवा केन्द्र, रेडक्रास एवं समर्थन संस्था का संयुक्त आयोजन
कवर्धा- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार पूरे कबीरधाम ज़िले में नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाक़ों साथ ही चौक.चौराहों स्कूल कालेजों आदि में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसी कड़ी में आज जिले के इंदिरागांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में सैकडौ छात्रों को इस कार्यक्रम के तहत जागरूक किया गया तथा उन्हे शपथ दिलाया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार भूपेश चंद्राकर, पूजा शर्मा, नगर पंचायत अधिकारी कोमल राजपुत, सौरभ निषाद जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा, बालाराम साहू जिला समन्वयक रेडक्रास सोसायटी, मधुसूदन राजपुत प्राध्यापक, , भोलाराम घृतलहरे, उमाशंकर कश्यप,पुरषोत्तम निर्मकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार चंद्राकर ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र बनाने में जागरूक मतदाता का अहम भूमिका है ।सभी नवयुवक अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाये तथा मतदान कर अपने गांव, नगर, राज्य एवं राष्ट्र के समृद्ध विकास में योगदान करे। इस अवसर पर सौरभ निषाद, बालाराम साहू, कोमल राजपुत और मधुसूदन राजपुत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमाशंकर कश्यप ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को बालाराम साहू ने शपथ दिलाया। सभी छात्रों ने तख्ती में लिखे स्लोगन को बारी-बारी से बोलकर मतदाता के अधिकार और महत्व को बताया। जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है जिसमें बुजुर्ग मतदाताओं के साथ नववधु और नये मतदाताओं का सम्मान भी किया जा रहा है। स्कूल कॉलेज के छात्र.छात्रायें अपने शिक्षक.शिक्षिकाओं के साथ अलग.अलग तरीक़े से हाथों में स्लोगन तख़्ती और नारे के साथ मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है। लोगों को दिखाई और सुनाई भी दे रहा है कि अब की बार शत. प्रतिशत मतदान। जिले के विभिन्न ग्राम में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन कर मतदान से सम्बंधित जानकारी दी जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में छात्राओ के द्वारा मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए बीएलओ से संपर्क करने कहा गया। शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में मधुसूदन राजपुत प्राध्यापक ने आभार प्रदर्शन कर जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में जोडने छुट गए है उन्हे फार्म भरकर जमा करने कहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...