Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी ( 03 OCT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी ( 03 OCT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



टीएस सिंहदेव के नए तेवर

छत्तीसगढ़ के विधायकों की दिल्ली दौड़ क्या रंग लाएगा, यह समय बताएगा, पर कहा जा रहा है कि अब ढाई-ढाई साल की लड़ाई में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव खुलकर सामने आ गए हैं और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित होने की बात कहने लगे हैं। अब तक शालीन तरीके से अपनी बात रखने वाले सिंहदेव कुछ आक्रामक तेवर भी अपनाने लगे हैं। चर्चा है कि आने वाले दिनों में लड़ाई का रुख बदल सकता है और राजनीतिक गर्मी भी बढ़ सकती है।

विधायकों की दिल्ली यात्रा पर सवाल

कांग्रेस के कुछ विधायकों के समूह में दिल्ली जाने से छत्तीसगढ़ का राजनीतिक पारा पिछले दिनों चढ़ गया। पहले भी कुछ विधायक एकजुट होकर दिल्ली की यात्रा कर चुके हैं। जब-जब विधायक दिल्ली जाते हैं, यहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ जाती है। पर एकजुट होकर जाने वाले विधायक अपने या परिजन के इलाज अथवा अन्य निजी काम का हवाला देते हैं। सवाल यह उठता है कि वे निजी कार्य के लिए एकजुट होकर क्यों जाते हैं। किसी राजनीतिक मकसद से जाते हैं , तो फिर खुलकर किसी के पक्ष में अपनी बात क्यों नहीं रखते ? विधायकों की यात्रा को लोग तफरी के तौर पर देखने लगे हैं। कहते हैं अभी विधायक दिल्ली गए, तो किससे मिले उस पर भी सवाल उठ रहा है। कहते हैं पिछले दिनों तो कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली से बाहर थे।

कांग्रेस के एक बड़े नेता की पत्रकारों पर टिप्पणी

कहते हैं कांग्रेस में राजनीतिक आपाधापी को लेकर राज्य में सोशल मीडिया, अखबारों और चैनलों की ख़बरों को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता हवा-हवाई मान रहे हैं। चर्चा है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने टिप्पणी की कि राज्य के कुछ पत्रकार धतूरा खाकर ख़बरें छाप व चला रहे हैं।

समन्वय समिति की बैठक से सीएम की दूरी

29 सितंबर को राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की अध्यक्षता में हुई विश्वविद्यालय समन्वय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गैरहाजरी चर्चा का विषय है। राज्य में भूपेश बघेल सरकार के आने के बाद समन्वय समिति की यह पहली बैठक थी और राज्यपाल सुश्री उइके के कार्यकाल की भी पहली बैठक थी। 13 सितंबर 2018 के बाद हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मौजूद रहे, लेकिन कृषि और डेयरी विश्वविद्यालयों पर निगरानी रखने वाले कृषि मंत्री रविंद्र चौबे नहीं थे। राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति हैं। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा के बारे में नीतिगत निर्णय लेने वाली समन्वय समिति की बैठक से मुख्यमंत्री की दूरी लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

आईएएस कुंदन कुमार की लगी लाटरी

2014 बैच के आईएएस कुंदन कुमार 2013 बैच के डॉ. जगदीश सोनकर को पीछे छोड़ते कलेक्टर बन गए। 2013 बैच के सीधी भर्ती वाले आईएएस में जगदीश सोनकर को कलेक्टरी का मौका नहीं मिल पाया। इस बैच के अफसर राजेंद्र कुमार कटारा बीजापुर जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं। कुंदन कुमार को बलरामपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इस साल जून में बलरामपुर के कलेक्टर बनाए गए 2013 बैच के इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को फिलहाल केवल छह महीने ही कलेक्टरी का मौका मिल पाया। विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के लोगों की मौत पर बलरामपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल पर गाज गिर गई और वहां की कमान संभालने का मौका कुंदन कुमार को मिल गया। वैसे प्रमोटी आईएएस में 2011, 2012 और 2013 के अफसर कलेक्टर बनने का इंतजार कर रहे हैं।

17 दिन बाद एलेक्स की नई पोस्टिंग

करीब 17 दिन भटकने के बाद 2006 बैच के आईएएस एलेक्स वी एफ पाल मेनन वी को नई पोस्टिंग मिली। राज्य सरकार ने 13 सितंबर को एलेक्स को श्रमायुक्त के पद से हटाकर संचालक प्रशासन अकादमी बना दिया। श्रमायुक्त की जिम्मेदारी राज्यपाल के सचिव और श्रम सचिव अमृत खलखो को दे दी गई। अमृत खलखो ने श्रमायुक्त का चार्ज तत्काल ले लिया और एलेक्स कार्यमुक्त हो गए, पर प्रशासन अकादमी में संचालक के पद पर रिटायर्ड आईएएस टीसी महावर पदस्थ हैं। वहां संचालक का दूसरा पद नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिना परीक्षण किए एलेक्स की पोस्टिंग प्रशासन अकादमी में संचालक के पद पर कर दी गई। ऐसे में एलेक्स के सामने समस्या आ गई और वे करीब 17 दिन बिना काम के रहे। इसके बाद सरकार ने गलती सुधारते एलेक्स को विशेष सचिव ग्रामोद्योग के पद पर पदस्थ किया। वैसे एलेक्स अपने गृह राज्य तमिलनाडु कैडर में जाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुमति दे दी है , लेकिन कहते हैं भारत सरकार से हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। भारत सरकार इंटर स्टेट कैडर परिवर्तन को लेकर फ़िलहाल सख्त है।

ताकतवर पटवारी और तहसीलदार

कहते हैं कि छत्तीसगढ़ के एक जिले के पटवारी और नायब तहसीलदार-तहसीलदार इतने ताकतवर और धनवान हो गए हैं कि वे अपने बीच से किसी को राज्यसभा में भेजना चाहते हैं। चर्चा तो यह है कि कुछ लोग छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य के नेताओं से भेंटकर इसके एवज में मोटे थैले का आफर कर आए हैं। कहा जा रहा है वे ऐसे राज्य गए थे , जहां के मुख्यमंत्री से उनकी पार्टी के लोग आसानी से नहीं मिल सकते। उन्हें मिलने के लिए बड़ी हिम्मत जुटानी पड़ती है। खबर है कि इस जिले के पटवारी और नायब तहसीलदार-तहसीलदार इतने पावरफुल हैं कि वे कलेक्टर की परवाह नहीं करते। कलेक्टर को मन मसोस कर रह जाना पड़ रहा है। इस जिले के एक पावरफुल तहसीलदार प्रमोट होकर वहीं डिप्टी कलेक्टर बन गए थे । बवाल मचा तो उन्हें बीजापुर ट्रांसफर कर दिया गया , लेकिन अब तक शायद ही वे बीजापुर के दर्शन किए हों। पुराने जिले से ही उनका सब कुछ चल रहा है।

भाजपा नेत्री और ज्योतिषी

कहते हैं भाजपा की एक नेत्री सुडौल, आकर्षक और युवा दिखने के लिए एक ज्योतिषी के फेर में आ गई हैं। चर्चा है कि भाजपा की नेत्री ने ज्योतिषी को अच्छी खासी फीस भी दी है। कहा जा रहा है कि भाजपा शासनकाल में एक निगम की अध्यक्ष रहीं नेत्री 2023 के विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाना चाहती हैं और अपने को पार्टी में युवा चेहरे के तौर पर दिखना चाहती हैं। मैडम की चाहत देखकर ज्योतिषी जी तरह-तरह के नुस्खे बता रहे हैं साथ में हवन-पूजन भी करा रहे हैं। कहते हैं नेत्री को ज्योतिषी पर पूरा भरोसा भी हो गया है।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि गृहमंत्री क्यों नहीं ?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मुद्दे पर चर्चा और रणनीति के लिए 10 राज्यों के मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव और डीजीपी की बैठक 26 सितंबर को बुलाई थी। कहते हैं पहले से कई कार्यक्रम तय होने के कारण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बैठक में शामिल नहीं हुए। छत्तीसगढ़ की तरफ से मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी डीएम अवस्थी ने बैठक में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ सर्वाधिक नक्सल प्रभावित राज्य है , ऐसे में लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नहीं तो गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तो बैठक में शामिल हो सकते थे ?


(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *