Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (17 0CT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (17 0CT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

उप्र चुनाव तक भूपेश बघेल सुरक्षित ?

ऐसा लग रहा है कम से कम उत्तरप्रदेश चुनाव तक तो छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन टल गया है। हालांकि टीएस सिंहदेव का खेमा उससे पहले कुछ न कुछ होने की आस लगाए बैठा है। कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भूपेश बघेल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय यात्रा के बहाने उत्तरप्रदेश चुनाव का बिगुल बजा आए हैं। कहते हैं उत्तरप्रदेश चुनाव की रणनीति बनाने में भूपेश बघेल के तीनों सलाहकार राजेश तिवारी, विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग लगे हैं और कुछ महीने से वहीँ जमे हैं। राजेश तिवारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ अटैच हैं। छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता उत्तरप्रदेश जाकर वहां के नेताओं को बूथ लेवल पर चुनाव मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दे आए हैं। कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया को उत्तरप्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति का चेयरमैन बना दिया है। कहा जा रहा है कांग्रेस हाईकमान ओबीसी नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल के चेहरे का इस्तेमाल उत्तरप्रदेश चुनाव में करना चाहता है। उम्मीद है कि इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस कारण माना जा रहा है कि उत्तरप्रदेश चुनाव तक तो भूपेश बघेल की कुर्सी सुरक्षित हो गई है। कहा जा रहा है आगे रणनीति और दबाव क्या बनता है, उस पर फैसला निर्भर करेगा।

बदहाल लोकनिर्माण विभाग

कहा जा रहा है प्रदेश की कई सड़कें ही बदहाल नहीं हैं, बल्कि राज्य में सड़क बनाने और उसका रखरखाव करने वाला विभाग ( लोकनिर्माण विभाग ) ही बदहाल हो चला है। कहते हैं लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने और मेंटेनेंस के लिए कोरोनाकाल में हजारों करोड़ रुपए के टेंडर किए और ठेकेदारों का चयन किया। चर्चा है कि विभाग ने टेंडर पास कर दिए और ठेकेदारों ने विभाग में चढ़ावा भी चढ़ा दिया है, पर महीनों बाद भी ठेकेदारों को वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ है। खबर है कि वित्त विभाग ने हाथ टाइट कर रखे हैं। इस कारण से ऋण लेकर सड़क चकाचक करने के काम को गति नहीं मिल पा रही। कहते हैं कुछ ठेकेदार अब कंपनी या अपने नाम से मंजूर टेंडर को रद्द करने के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं। बताया जाता है तीन महीने तक वर्क आर्डर न मिलने पर ठेकेदार टेंडर रद्द करने के लिए विभाग को आवेदन कर सकता है।

Read Also  मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में 5,000 बिस्तर वाली मेडिसिटी का किया ऐलान

बड़े साहब का दर्द

पुलिस के एक बड़े साहब का दर्द आजकल चर्चा का विषय है। कहते हैं बिलासपुर में नए-नवेले पुलिस अफसरों की करतूत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखे तेवर दिखाते हुए बड़े साहब को लगाम लगाने के लिए कहा तो बड़े साहब का दर्द छलक उठा। कहा जा रहा है कि बड़े साहब ने साफ़-साफ़ कह दिया कि पुलिस अधीक्षकों और दूसरे अफसरों की पोस्टिंग में विभाग के आला अफसरों की राय-मशविरा नहीं ली जाएगी तो फिर उनकी सुनेगा कौन और उनको वे नियंत्रित करेंगे कैसे ? मुख्यमंत्री के सामने बड़े साहब की साफगोई की सब तारीफ़ कर रहे हैं, पर राजधानी समेत पूरे राज्य में बढ़ते नशे और दूसरे अवैध कारोबार चिंता का सबब बना हुआ है। बढ़ती चाकूबाजी और चोरी की घटनाएं भी पुलिस के कामकाज पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। अब देखते हैं बड़े अफसर का दर्द कुछ रंग लाता है या पुलिस महकमा अपने ढर्रे पर ही चलता रहता है।

कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के बाद सर्जरी

कहते हैं कांफ्रेंस के बाद कई जिलों के एसपी और कलेक्टर बदले जाएंगे। कहा जा रहा है कि कवर्धा के कलेक्टर और एसपी पर गाज गिरनी तय है। कवर्धा में झंडा विवाद के चलते सरकार की किरकिरी हुई और भाजपा के हाथ बड़ा मुद्दा लग गया। 2018 के विधानसभा चुनाव में कवर्धा से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर ने सर्वाधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाया था। खबर है कि कोंडागांव, गरियाबंद और कुछ छोटे जिले के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। बिलासपुर एसपी पर भी खतरा मंडराने की बात कही जा रही है। बिलासपुर के अलावा कुछ और एसपी भी हटाए जा सकते हैं।

Read Also  कोरोना से बचाने : छत्तीसगढ़ के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी तत्काल होंगे बंद, परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

भाजपा नेता का दर्द या नाटक

कहते हैं भाजपा के एक नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने से खुश नहीं हैं। प्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान को प्रमोशन माना जाता है। यह नेता प्रदेश कार्यकारिणी में कोई बड़े पद में नहीं थे, फिर भी लोगों से कह रहे हैं कि उन्हें तो प्रदेश में रहकर लोगों की सेवा करना था। अपने जुबान के लिए चर्चित नेता का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चला था। सौदान सिंह के संगठन मंत्री रहते तक नेताजी को खूब भाव मिला। पार्टी के लोग नेताजी के राग को नाटक कह रहे हैं। कोई दर्द मानने के लिए तैयार नहीं है।

सत्ता और संगठन में तकरार

पिछले दिनों प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जो कुछ हुआ, उसमें लोगों को कुछ भी अस्वभाविक नहीं लग रहा है। राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की राह अलग-अलग रही। भूपेश बघेल के पक्ष में विधायक दिल्ली गए तो मरकाम ने उल्ट बयान दिया। मरकाम विधायक होते हुए भी दिल्ली की दौड़ में शामिल नहीं हुए। मरकाम को टीएस सिंहदेव के साथ माना गया। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और कांग्रेस पदाधिकारियों के विवाद में भी मरकाम का सुर भूपेश समर्थकों के पक्ष में नहीं रहा। राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री ने पीसीसी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस ली, तब भी मरकाम नजर नहीं आए , फिर प्रदेश संगठन से मुख्यमंत्री के बहुत करीबी लोग बाहर भी हो गए। इस विवाद में बिलासपुर के कांग्रेस नेता जरूर पिस गए। लेकिन लोगों का मानना है कि संगठन की बैठक में मुख्यमंत्री से सीधा सवाल पूछना पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है।

पांव पसारते गांजा तस्कर

कहा जा रहा है छत्तीसगढ़ में गांजा तस्कर पूरे राज्य में सक्रिय हो गए हैं और ताकतवर भी। कहते हैं पुलिस की निष्क्रियता और लालच के कारण तस्करों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पत्थलगांव की घटना इसका नमूना है। अब तक ओडिशा से गांजा महासमुंद जिले की सीमा से आता रहा है। कई बार पुलिस ने पकड़ा भी है , लेकिन बड़ी कार्रवाई कभी नहीं हुई। आरोपी हमेशा छूटते रहे हैं। इससे इनका साहस बढ़ता गया। ओडिशा से महासमुंद जिले का रास्ता छोड़कर गांजा तस्कर जशपुर के रास्ते अंबिकापुर और फिर वहां से उत्तरप्रदेश और दूसरे राज्यों में जाने लगे हैं। पत्थलगांव की घटना से कई सवाल तो खड़े हो रहे हैं , यह राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है। भाजपा इस घटना को लखीमपुर-खीरी पार्ट टू बता रही है और ठीकरा सरकार और पुलिस पर फोड़ रही है। कहा जा रहा है सरकार ने मृतक के परिजन को 50 लाख मुआवजा का ऐलान कर थानेदार और सब इंस्पेक्टर पर तो कार्रवाई कर दी है। अब भाजपा के तेवर को ठंडा करने के लिए जशपुर के एसपी पर गाज गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Read Also  आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देना पड़ा भारी

क्या पुनिया के निर्देश पर अमल होगा ?

पीसीसी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया ने प्रभारी मंत्रियों को जिले में 15 दिन दौरा करने और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के साथ सत्ता और संगठन में तालमेल बनाने को कहा है। रायपुर के प्रभारी मंत्री के तौर पर रविंद्र चौबे ने पीसीसी में एक दिन बैठकर पुनिया के सुझाव पर अमल कर दिया है , लेकिन कुछ मंत्री ऐसे हैं जो अपने बंगले से नहीं निकलते। आमजनता और कार्यकर्ताओं से मिलना तो दूर बंगले का गेट ही बंद रखते हैं। कुछ अपने विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रहते हैं। पहले भी सत्ता-संगठन में तालमेल की कवायद हुई थी, लेकिन समय के साथ वह बंद हो गई। अब देखते हैं यह प्रयोग कितने दिन चलता है ?

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है। )

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *