Google Analytics Meta Pixel आज से शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, अब तक इन टीमों ने जीता खिताब - Ekhabri.com

आज से शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, अब तक इन टीमों ने जीता खिताब

नई दिल्ली। टी-20 वल्र्डकप की शुरुआत आज से हो रही है। क्रिकेट के इस महासमर में सभी देशों के विस्फोटक खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने उतरेंगे और ट्रॉफी जीतकर घर जाना चाहेंगे। आईसीसी ने अब तक छह बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है और वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा दो बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका ने एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता है। इस बीच कई खिलाडिय़ों ने अपने प्रदर्शन से अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया है। इस साल टी-20 वल्र्डकप का आयोजन यूएई और ओमान में हो रहा है। इसकी शुरुआत से पहले हम पिछले सभी वल्र्डकप को याद कर रहे हैं और विजेताओं के बारे में बता रहे हैं।
-पहला खिताब है इंडिया के नाम
टी-20 वल्र्डकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वल्र्डकप में महेंन्द्र सिंह धोनी ने भारत की युवा टीम की अगुवाई की थी और भारत को विजेता बनाकर लौटे थे। फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। इस मैच में गौतम गंभीर ने शानदार 75 रन बनाए थे। वहीं इरफान पठान ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने इस टूर्नामेंट में 91 रन बनाए थे और 12 विकेट निकाले थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
-2009 में पाकिस्तान ने जीता था वल्र्ड कप
पाकिस्तान को 2007 में हार के बाद ट्रॉफी जीतने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और अगले संस्करण में ही पाक टीम विजेता बनी। साल 2009 में पाकिस्तान ने फाइनल मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया और टी-20 वल्र्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलसान ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 317 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वहीं फाइनल में नाबाद 54 रन बनाने वाले शाहिद अफरीदी प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अफरीदी ने इस मैच में एक विकेट भी लिया था।
–2010 में इंग्लैंड ने जीता था पहला आईसीसी खिताब
साल 2010 में इंग्लैंड की टीम ने टी-20 वल्र्डकप जीता था। यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड ने कोई आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इंग्लैंड ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से पटखनी देकर यह खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर क्रैग कीसवेटर ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं इंग्लैंड के ही केविन पीटरसन को 248 रन बनाने के बदले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था।
2012 में वेस्टइंडीज बनी थी चैम्पियन
टी-20 के दिग्गजों से भरी वेस्टइंडीज टीम साल 2012 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चैंपियन बनी थी। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 36 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। कैरिबियाई टीम के लिए मार्लन सैमुअल्स ने 78 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने इस टूर्नामेंट में 249 रन बनाए थे और 11 विकेट लिए थे। इस वजह से वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
2014 में श्रीलंका ने अपने नाम की थी ट्राफी
साल 2014 में टी-20 वल्र्डकप का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया था। श्रीलंका के लिए कुमार संगकारा ने 35 गेंदों में बेहतरीन 52 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वहीं भारत के विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 319 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इस मैच में मलिंगा और श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी।
2016 में वेस्टइंडीज दूसरी बार बना विजेता
साल 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने दूसरी बार टी-20 वल्र्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इससे पहले हर बार टी-20 वल्र्डकप को नया चैंपियन मिला था। फाइनल मैच में एक बार फिर मार्लन सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज की नैया पार लगाई। उन्होंने नाबाद 85 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं भारत के विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में 273 रन बनाए थे और एक विकेट लिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। हालांकि यह टूर्नामेंट और इसका फाइनल मैच कार्लोस ब्रैथवेट के चार छक्कों के लिए ज्यादा याद किया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...