Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (23-JAN-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (23-JAN-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



यूपी चुनाव और छत्तीसगढ़

कहते हैं यूपी में चुनाव की तारीख बढ़ने की संभावना के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ कांग्रेसी नेताओं की दिल की धड़कने बढ़ गई है। वैसे तो तय कार्यक्रम के अनुसार पांच राज्यों में 10 मार्च तक चुनाव निपट जायेंगे, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण से चुनाव आयोग चिंतित है। कहते हैं चुनाव आयोग पांच राज्यों के हेल्थ सेक्रेटरी से विचार-विमर्श में लगा है। पंजाब में चुनाव की तारीख आगे बढ़ चुकी है। इस कारण यूपी और दूसरे राज्यों में तारीख बढ़ने की अटकलें तो चल रही है। इन अटकलों से छत्तीसगढ़ के कुछ कांग्रेस नेताओं के प्लान पर ओस जमता नजर आ रहा है। कहते हैं राज्य के कुछ कांग्रेसी नेता यूपी चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में उलटफेर के अभियान में लगने वाले थे। यूपी चुनाव में लेटलतीफी का प्रभाव उनके अभियान पर पड़ने की संभावना से उनकी नींद उड़ने लगी है। कहते हैं इन नेताओं को चुनाव आयोग के कदम का बेसब्री से इंतजार है। साथ में दुआ मांग रहे हैं कि यूपी चुनाव समय पर निपटे , फिर वे अपने भविष्य संवारने में लगें।

डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी चर्चा में

राज्य की प्रमुख सचिव हेल्थ बनाए जाने के बाद 1995 बैच की आईएएस अफसर डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। तीन साल के भूपेश बघेल राज में ही डॉ. मनिंदर कौर कई विभागों का सफर कर चुकी हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त से लेकर प्रमुख सचिव वाणिज्यिक, फिर ग्रामोद्योग और विज्ञान प्रौद्योगिकी के बाद अब स्वास्थ्य जैसा बड़ा महकमा मिला है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग की कमान को बड़ी जिम्मेदारी माना जा रहा है। आईएएस लॉबी में डॉ. मनिंदर और उनके पति गौरव द्विवेदी को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के गुड बुक में माना जा रहा है। सिंहदेव के ही वाणिज्यिक कर विभाग में गौरव प्रमुख सचिव हैं। डॉ. मनिंदर को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बनाए जाने के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। एमबीबीएस डॉ. मनिंदर की हेल्थ में पोस्टिंग के साथ ही मंत्री सिंहदेव के दोनों अहम विभाग की मुखिया महिला आईएएस बन गई हैं। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की एसीएस रेणु पिल्लै हैं।

ब्यूरोक्रेसी की हार ?

मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास के बस्तर तबादले को लोग ब्यूरोक्रेसी की हार और जनप्रतिनिधियों की जीत मान रहे हैं। पिछले महीने यहां सीईओ और जिला पंचायत की महिला सदस्य के बीच विवाद काफी चर्चित रहा। विवाद के बाद सीईओ के पक्ष में आईएएस और दूसरे अफसर लामबंद हुए, लेकिन महिला सदस्य का कुछ नहीं बिगड़ा, उलटे सीईओ की विदाई हो गई। सरकारी मुलाजिमों का ट्रांसफर भले सामान्य प्रक्रिया हो, पर सीईओ के पक्ष में आईएएस एसोसिएशन के सामने आने के बाद भी घटना के कुछ दिनों बाद अफसर के तबादले को ब्यूरोक्रेसी के लिए झटका माना जा रहा है। कहते हैं जिला पंचायत की महिला सदस्य बसपा से जुडी है, लेकिन वह जिला पंचायत में कांग्रेस को समर्थन दे रही है, उसकी नाराजगी से गणित गड़बड़ा जाता, ऐसे में सीईओ को ही विदा कर दिया गया। यहां ” न रहेगी बांस , तो न बजेगी बांसुरी” वाली बात हो गई।

चुनावों से भाजपा नेता दूर

पांच राज्यों के चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की पूछपरख नहीं हो रही है।कहा जा रहा है छत्तीसगढ़ से सरोज पाण्डे और दीपक म्हस्के ही यूपी चुनाव में लगे हैं। सातवें चरण के चुनाव के लिए बनारस और इलाहबाद में नलनेश ठोंकने की ड्यूटी लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह और दूसरे नेताओं को अभी तक बुलावा नहीं आया है। कहते हैं आमसभा न होने से पार्टी के बड़े नेताओं को चुनावी राज्यों में नहीं बुलाया जा रहा है। कोरोना के चलते चुनाव सिस्टम में बदलाव हो गया है। न आमसभा हो रही है और न ही डोर-टू -डोर कैम्पेन हो पा रहा है, ऐसे में न तो भीड़ जुटाने की जरुरत पड़ रही है और न ही चुनावी मैनेजमेंट करना पड़ रहा है।

नियंत्रक नाप-तौल का पद खाली

सरकार ने पिछले हफ्ते कई अफसरों की पोस्टिंग बदली। कुछ जिलों में भी फेरबदल किया, लेकिन नियंत्रक नाप-तौल के पद पर किसी की पोस्टिंग नहीं की। शिखा राजपूत को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त करने के बाद से यह पद खाली है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव के नाते टोपेश्वर वर्मा अस्थायी तौर से नियंत्रक नाप-तौल का कामकाज देख रहे हैं। नाप-तौल विभाग भले छोटा है और चर्चा में नहीं रहता ,लेकिन आम उपभोक्ता से जुड़ा विभाग है। पेट्रोल-डीजल और सब्जी से लेकर दूसरी चीजें लोगों को सही माप में मिले, इसकी जिम्मेदारी नाप-तौल विभाग की होती है।

उमादेवी गृह मंत्रालय में जाने वाली पहली आईएफएस

छत्तीसगढ़ कैडर की 1987 बैच के भारतीय वन सेवा की अधिकारी बी. वी. उमादेवी केंद्रीय गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी बनने वाली पहली आईएफएस अधिकारी हैं। भारत सरकार में 1990 बैच के आईएएस सचिव बन चुके हैं। आईएफएस होने की वजह से अतिरिक्त सचिव बनाई गईं। इसके पहले छत्तीसगढ़ कैडर के आईएफएस अधिकारी प्रशांत कुमार भारत सरकार में स्पेशल सेक्रेटरी रह चुके हैं। उमादेवी पीसीसीएफ स्तर की अधिकारी हैं और इस साल दिसंबर में रिटायर हो जाएंगी। वे अभी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी थीं।उमादेवी के पति बी व्ही आर सुब्रमण्यम भारत सरकार में कॉमर्स सेक्रेटरी हैं। सुब्रमण्यम भी छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस हैं।
पीसीसीएफ बजाज बनेंगे या सुधीर

छत्तीसगढ़ वन विभाग में के. मुरुगन के रिटायरमेंट के बाद पीसीसीएफ का एक पद रिक्त है। अब 1988 बैच के आईएफएस अफसरों का पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नति होनी है। इस बैच में वरिष्ठता क्रम में सबसे ऊपर एस एस बजाज हैं, उसके बाद सुधीर अग्रवाल का नाम है। भूपेश सरकार ने एस एस बजाज के खिलाफ कार्रवाई की थी, ऐसे में उनका नाम कटता है तो फिर सुधीर अग्रवाल को मौका मिल जायेगा। बजाज इस साल जून में रिटायर हो जायेंगे , जबकि सुधीर अग्रवाल 2025 में रिटायर होंगे।

बिलासपुर में विकास फहराएंगे झंडा, शैलेश फिर कटे

कांग्रेस के अधिकांश विधायकों को कुछ न कुछ पद मिल रहा है,पर बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे ऐसे हैं, जिन्हें अब तक कुछ भी पद नहीं मिला है। यहां तक उन्हें अब तक एक बार भी झंडावंदन का मौका भी नहीं मिल पाया है। बिलासपुर में कभी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तो कभी जयसिंह अग्रवाल और संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने झंडा फहराया। अबकी बार गणतंत्र दिवस के मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय झंडावंदन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से राजनीति में आए शैलेश पांडे को कांग्रेस की गुटीय राजनीति में टीएस सिंहदेव के खेमे का माना जाता है। कहते हैं शासन-प्रशासन से छतीस के आंकड़े वाले शैलेश का पत्ता बार-बार कटने से अब उन्हें बिलासपुर के जनता की सहानुभूति मिलने लगी है। छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर बड़ा केंद्र हैं। यहां हाईकोर्ट के साथ रेलवे का जोन दफ्तर और एसईसीएल का मुख्यालय भी है।

रमन राज के चहेते भूपेश के गुड बुक में

कहा जा रहा है डॉ.रमन के शासन में चहेते एक अफसर भूपेश राज में सरकार के चहेते बन गए हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद ये अफसर जरूर कुछ दिन तक लूप लाइन में रहे , पर गुण के दम पर पुराना मुकाम हासिल कर लिया। कहते हैं भाजपा सरकार में यह अधिकारी सीएजी के फंदे में फंसते-फंसते बचे। चर्चा है कि गड़बड़ी के जाल से बचने के लिए तब अफसर ने साम-दाम-दंड भेद की नीति अपनाई और बच निकले।माना जा रहा पुरानी तरकीब से अब भूपेश बघेल की सरकार में भी चांदी काट रहे हैं।

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *