Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (16-JAN-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (16-JAN-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक,पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



टारगेट में मंत्री प्रेमसाय सिंह

लगता है छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का विवादों से नाता जुड़ गया है। भूपेश सरकार में मंत्री बनते ही पत्नी को विशेष सहायक बनाने के मामले में अपनी किरकिरी कराने वाले डॉ प्रेमसाय ओएसडी और निज सहायक के मुद्दे पर भी घिरे। स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर -पोस्टिंग में गड़बड़ी को लेकर विधायकों के निशाने पर आए मंत्री जी नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग के एक उपसंचालक के नाम से थाने में एफआईआर दर्ज कराने और एक डायरी उजागर होने से मंत्री जी पर खतरे के बादल मंडराते दिख रहे हैं। राज्य की राजनीति में मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक डॉ. प्रेमसाय ने पाक-साफ होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाईं है। मुख्यमंत्री को पत्र सौंपे जाने के करीब 48 घंटे बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले के पटाक्षेप की कोशिश तो की गई है, लेकिन मंत्री को क्यों टारगेट किया गया, यह बड़ा सवाल है। निशाने पर मंत्री जी के आने के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। शिक्षकों की पोस्टिंग में 366 करोड़ के भ्रष्टाचार की शिकायत में लोगों को राजनीति नजर आ रही है। कुछ लोग शिक्षा विभाग को दलदल मानते हैं और विभाग में माफिया के सक्रिय होने की बात भी कर रहे हैं। विभाग में ट्रांसफर -पोस्टिंग ही नहीं, फर्नीचर-ड्रेस और अन्य सामानों की खरीदी में बड़े खेल की बात कही जा रही है। इस कांड में मंत्री पर उंगुली उठने से फिलहाल राज्य की राजनीति गरमा गई है और भाजपा के हाथ एक मुद्दा लग गया है।

दीपांशु का कद बढ़ा

1997 बैच के आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा के नाम अब छत्तीसगढ़ में दो रिकार्ड दर्ज हो गए। दीपांशु जनसंपर्क आयुक्त बनने वाले पहले आईपीएस अफसर हैं, अब परिवहन आयुक्त बनने वाले भी पहले आईपीएस बन गए हैं। छत्तीसगढ़ गठन के दो दशक बाद यह पहला मौका है जब आईएएस की जगह आईपीएस अफसर जनसंपर्क और परिवहन आयुक्त हैं। अब तक परिवहन में अपर आयुक्त आईपीएस रहे हैं। दीपांशु भी अब तक अपर आयुक्त थे , लेकिन उनसे जूनियर आईएएस कमिश्नर रहे। दीपांशु का कद बढ़ने से यह विसंगति तो खत्म हुई, साथ में जनसंपर्क आयुक्त के तौर पर दीपांशु के काम का सम्मान भी हो गया। कहते हैं दीपांशु ने छत्तीसगढ़ के साथ दिल्ली से लेकर लखनऊ तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मीडिया मैनेजमेंट को ठीक कर दिया। कामकाजी व्यक्ति हर किसी को पसंद होता है और काम करने वाले के सिर पर ही सेहरा बांधा जाता है।

अब कमिश्नरी हुई फुल

2008 बैच के आईएएस महादेव कावरे को दुर्ग और श्याम धावड़े को बस्तर कमिश्नर बनाए जाने से राज्य के पांचों संभाग भर गए। श्याम धावड़े को कोरिया जैसे छोटे जिले से बस्तर जैसा बड़ा संभाग मिल गया। इससे साफ है कि सरकार ने धावड़े के काम को सराहा है। कावरे को भी कमिश्नरी के बहाने फिर फील्ड मिल गया। बिलासपुर में डॉ. संजय अलंग, रायपुर में ए के टोप्पो और सरगुजा में गोविंदराम चुरेन्द्र कमिश्नर हैं। 2003 बैच के चुरेन्द्र के प्रमोशन मामला भले अभी अटका है, लेकिन वे कमिश्नरी में ऊंची छलांग लगा रहे हैं। वे रायपुर, दुर्ग,बस्तर के बाद सरगुजा की पारी खेल रहे हैं। मजेदार बात है कि सभी कमिश्नर प्रमोटी आईएएस हैं। अब देखना है कि ये सीधी भर्ती वाले आईएएस पर किस तरह लगाम कस पाते हैं।

2012 के प्रमोटी आईएएस कलेक्टरी के इंतजार में

छत्तीसगढ़ में 2012 के प्रमोटी आईएएस में तारण प्रकाश सिन्हा को छोड़कर दूसरे कलेक्टर बनने की कतार में हैं। उम्मीद थी कि इस फेरबदल में किसी प्रमोटी आईएएस को कलेक्टरी का मौका मिल जाएगा, लेकिन 2014 बैच के सीधी भर्ती वाले आईएएस बाजी मार गए। पदोन्नत आईएएस श्याम धावड़े, सुनील कुमार जैन और धर्मेश साहू की जगह किसी प्रमोटी को मौका नहीं मिल पाया। 2009 के कुछ प्रमोटी अफसरों को भी अभी तक जिला नहीं मिल पाया है , लेकिन इस बैच के प्रमोटी अफसर डोमनसिंह ने आधे दर्जन जिले की कलेक्टरी का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। कुछ अफसर इसका राज भी तलाश रहे हैं। वैसे सीधी भर्ती वाले 2013 बैच के आईएएस डॉ. जगदीश सोनकर को अब तक कलेक्टरी का मौका नहीं मिल पाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का छत्तीसगढ़ कनेक्शन

उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य के भाजपा से समाजवादी पार्टी में जाने से छत्तीसगढ़ के कुछ भाजपा नेताओं के भी कान खड़े हो गए हैं । मौर्य छत्तीसगढ़ के बसपा प्रभारी रहते 2013 के विधानसभा चुनाव के वक्त करीब ढाई महीने रायपुर में कचहरी चौक के पास के एक होटल में ठहरे थे। कहते हैं तब बसपा से ज्यादा भाजपा के नेताओं ने उनका सेवा-सत्कार किया था। कहा जाता है तब से मौर्य का भाजपा के प्रति मोह जगा। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सतनाम सेना के जरिये कांग्रेस और बसपा दोनों को डेंट मारकर बाजी अपने पक्ष में की थी। ढाई महीने में मौर्य ने छत्तीसगढ़ में अच्छा कनेक्शन बना लिया था। अब भाजपा के लोगों को डर सत्ता रहा है कि कहीं मौर्य अपने कनेक्शन का इस्तेमाल सपा के लिए न कर लें और भाजपा को डेंट न दे दें।
मजबूत हुए आरिफ

निलंबित एडीजी जीपी सिंह की गिरफ्तारी से ईओडब्ल्यू के प्रमुख आरिफ शेख मजबूत हो गए। 2005 बैच के आईपीएस आरिफ ने अपने सीनियर रहे अफसर पर कार्रवाई करने से कदम पीछे नहीं खींचा और न ही कोई कोर-कसर छोड़ा। अब जीपी सिंह से ईओडब्ल्यू क्या -क्या उगलवा सकती है या दस्तावेज जब्त कर सकती है, यह अलग बात है। जीपी सिंह को कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत न मिल पाना भी ईओडब्ल्यू के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। करीब दो साल पहले तक जीपी सिंह खुद ईओडब्ल्यू और एसीबी के चीफ थे। ऐसे में उन पर शिकंजा कसना आसान नहीं था। एडीजी मुकेश गुप्ता पर भी ईओडब्ल्यू और एसीबी ने जाल डाला था , लेकिन कोर्ट के सहारे वे बच निकले। राज्य के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को भी कोर्ट ने पाक-साफ़ कर दिया।

आईएएस में उलटफेर की हवा नहीं लगी

इस बार सरकार ने आईएएस अफसरों की पोस्टिंग की लिस्ट बड़े गोपनीय ढंग से निकाली। कहा जा रहा है कि लिस्ट निकलने के बाद ही कई प्रभावित लोगों को जानकारी मिली। 13 जनवरी को जारी लिस्ट कई मायनों में चौकाने वाली रही। जिन अफसरों को बदलने की चर्चा तक नहीं थी , वे बदल गए। इसी तरह जिन जिलों के कलेक्टरों को बदले जाने की बात हो रही थी , वे प्रभावित नहीं हुए , उल्ट छोटे जिले ज्यादा प्रभावित हुए। कई अफसरों की पोस्टिंग तो तीन महीने में ही बदल दी गई। कहते हैं 3 -4 महिला आईएएस कलेक्टर बंनने में लगी थी , लेकिन उनका नंबर लग नहीं पाया। जूनियर महिला आईएएस बाजी मार गईं।

आईएफएस अनिल साहू की छलांग

1990 बैच के आईएफएस अनिल कुमार साहू एक फिर वन विभाग से बाहर निकल आए हैं। अबकी बार उन्हें छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। 3 -4 तीन महीने पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने बीज विकास निगम के एमडी के पद से हटाकर उनकी सेवाएं वन विभाग को सौंप दी थी। वे संचालक संस्कृति भी रह चुके हैं। इसके कई और विभागों में भी प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं। पहले भी भारतीय वन सेवा के अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के एमडी रह चुके हैं , लेकिन पिछले कुछ सालों से जिस तरह पर्यटन मंडल के एमडी बदल रहे हैं, उसको देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि अनिल साहू का कार्यकाल कितना होगा ? भूपेश सरकार में इफ़्फ़त आरा के बाद रानू साहू फिर यशवंत कुमार और अब अनिल साहू एमडी बने हैं।

Read Also  यूपी में विकास से विपक्ष को पटखनी?

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *