Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी ( 07 NOV-21) : मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी ( 07 NOV-21) : मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के अलग-अलग सुर

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव के सुर अलग-अलग सुनाई पड़ रहे हैं। भूपेश बघेल ने यूपीए राज के स्तर पर एक्साइज ड्यूटी लाने की मांग कर गेंद केंद्र सरकार के पाले में डालने की रणनीति चली तो उनके ही मंत्री ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजने की बात कह कर राजनीति को गरमा दी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव विपरीत ध्रुव हैं। दोनों के बीच कुर्सी की लड़ाई चल रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री के बयान के उलट वाणिज्यिक कर मंत्री के बयान को लोग सत्ता संघर्ष के रूप में देख रहे हैं। वाणिज्यिक कर मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री को फैसला लेना है। अब देखते हैं मुख्यमंत्री अपने मंत्री का प्रस्ताव मानते हैं या लौटाते हैं। कहा जा रहा है भूपेश बघेल केंद्र सरकार को धर्म संकट में डालते-डालते क्या खुद ही धर्म संकट में फंस गए या राजनीति से ऊपर जनहित में फैसला करेंगे? टीएस सिंहदेव के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में भी लोग पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की आस लगाए बैठे हैं।

प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल की केमेस्ट्री

कांग्रेस की महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने साथ लेकर बनारस गईं, फिर गोरखपुर में भी अपने साथ रखा। कहते हैं गोरखपुर से वापसी के बाद भूपेश बघेल को प्रियंका गांधी अपने निवास ले गईं। दोनों के बीच काफी देर तक लंबी चर्चा हुई। प्रियंका उत्तरप्रदेश चुनाव में भूपेश बघेल को जिस तरह फ्रंट में ला रही है और उनके साथ मिलकर रणनीति बना रही है, उसे देखकर लोगों को लग रहा है कि दोनों की केमेस्ट्री अच्छी हो गई हैं। इस केमेस्ट्री की राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा भी है।

कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति कौन होगा ?

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति कौन होगा ? लोगों के मन में बड़ी जिज्ञासा है। कहते हैं कुलपति चयन के लिए सर्च कमेटी की बैठक हो चुकी है। सर्च कमेटी ने कुछ नामों की सिफारिश की है, जिनमें से एक का चयन होना है। माना जा रहा है इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम की अनुशंसा में राज्यपाल से ज्यादा मुख्यमंत्री की पसंद मायने रखेगा। कहा जाता है कि कृषि विश्वविद्यालय का सालाना बजट छह सौ करोड़ के आसपास है और केंद्रीय संस्थानों से प्रोजेक्ट के नाम पर फंड भी काफी मिलता है, ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय का महत्व अन्य के मुकाबले कुछ ज्यादा ही है। डॉ. एस के पाटिल का एक नवंबर को कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विश्वविद्यालय के डायरेक्टर शिक्षण डॉ. एस एस सेंगर को प्रभारी कुलपति नियुक्त कर दिया है। चर्चा है कि डॉ. पाटिल तीसरी बार कुलपति बनना चाहते थे , लेकिन नियमों में प्रावधान न होने से उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरकार ने भी नियमों में संशोधन करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

भुवनेश पर बढ़ा भरोसा

2006 बैच के आईएएस भुवनेश यादव को सरकार ने कुछ महीने पहले उच्च शिक्षा विभाग का स्वतंत्र प्रभार देने के साथ बीज विकास निगम का एमडी बनाया था साथ में तकनीकी शिक्षा विभाग का काम भी सौंपा था। रीता शांडिल्य को तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव बनाए जाने के बाद भुवनेश का एक विभाग कम हो गया,लेकिन सरकार ने कुछ ही दिन बाद भुवनेश यादव को मंडी बोर्ड का एमडी बना दिया। दो सरकारी उपक्रमों के एमडी के साथ एक विभाग की स्वतंत्र जिम्मेदारी से साफ़ है की भुवनेश यादव पर भूपेश सरकार का भरोसा बढ़ गया है।

तालमेल वाले अफसर

छत्तीसगढ़ में सत्ता के लिए भले भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव में खींचतान चल रही हो, पर एक आईएफएस अफसर ऐसे हैं जो दोनों के विभाग में पदस्थ हैं और तालमेल बिठाकर तीन साल से काम भी कर रहे हैं। दो ध्रुव के बीच संतुलन साधकर काम करने की कला की प्रशासनिक हल्कों में बड़ी चर्चा है। वैसे यह अधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अभी जिस उपक्रम में काम कर रहे हैं, उसमें वे पिछली सरकार के समय से पदस्थ हैं।

मोहन मरकाम की हिम्मत

लोग कह रहे हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल को पार्टी से निलंबित कर बड़े साहस का काम किया है। कांग्रेस के भीतर और बाहर सबको पता है कि सन्नी अग्रवाल को प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया की सिफारिश पर ही कर्मकार कल्याण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। पुनिया समर्थक होने के बाद भी कांग्रेस महासचिव अमरजीत चावला से झगडे के बाद सन्नी अग्रवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने पर लोग मोहन मरकाम की हिम्मत की दाद दे रहे हैं ।

पुलिस की साख पर बट्टा

कहा जाता अनुभव का कोई मुकाबला नहीं होता, पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में लगता है अनुभव का कोई मोल नहीं है, तभी तो धूप में बाल सफेद करने वाले पुलिस अफसर साइड लाइन में पड़े हैं। माना जा रहा है कि पुलिस महकमे में अनुभव का मान होता तो राज्य में पुलिस की किरकिरी न होती। बिलासपुर के बार में जूनियर अफसरों की हरकत से पुलिस की साख पर बट्टा लगा ही था, रही-सही कसर पूरी कर दी नारायणपुर के एसपी रहते आईपीएस उदयकिरण ने। गौरेला-पेंड्रा -मरवाही के एसपी त्रिलोक बंसल के जंगल में घायल होने की घटना से भी पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एसपी त्रिलोक बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर नई सियासत को जन्म दे दिया है।

कवर्धा मामले में केंद्र सरकार की नजर

कहते हैं कवर्धा में दो गुटों में विवाद के बाद छत्तीसगढ़ में पैदा हुई स्थिति को लेकर केंद्र सरकार ने राजभवन को अलर्ट किया। बताते है पूरे मसले पर केंद्र सरकार ने रिपोर्ट ली। कवर्धा घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने वहां जाकर धरना दिया और राजभवन जाकर अपना पक्ष रखा , कहते हैं भाजपा राज्य इकाई के कुछ बड़े नेता दिल्ली जाकर पार्टी के दिग्गजों और सरकार के अहम लोगों को भी जानकारी दी। इसके बाद केंद्र सरकार की सक्रियता बढ़ी। आंकलन है कि कवर्धा घटनाक्रम और धर्मान्तरण के मुद्दे से भाजपा में रक्त का संचार बढ़ गया है। धर्मान्तरण के मुद्दे पर आरएसएस भी उसके साथ आता दिख रहा है। कहा जा रहा है सरकार को घेरने के लिए दूसरे मुद्दों की तुलना में धर्मान्तरण और कवर्धा घटनाक्रम भाजपा के लिए जीवनदायनी जैसा रहा। कवर्धा घटनाक्रम में भाजपा ने सीधे-सीधे एडीजी विवेकानंद पर हमला बोला था, भूपेश सरकार ने उन्हें दुर्ग रेंज के प्रभारी की जगह अब नक्सल आपरेशन का काम सौंपकर पुलिस मुख्यालय में तैनात कर दिया है।विवेकानंद की जगह भाजपा शासन में अपर परिवहन आयुक्त रहे ओपी पाल को पदस्थ किया गया है। इससे भाजपा के लोगों को मूंछों पर ताव देने का मौका मिल गया।

Read Also  आज का राशिफल 

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *