Google Analytics Meta Pixel कलिंगा यूनिवर्सिटी में बी.एड. के विद्यार्थियों के लिए स्वागत कार्यक्रम फर्स्ट स्टेप -2021 का हुआ ऑनलाईन आयोजन - Ekhabri.com

कलिंगा यूनिवर्सिटी में बी.एड. के विद्यार्थियों के लिए स्वागत कार्यक्रम फर्स्ट स्टेप -2021 का हुआ ऑनलाईन आयोजन


नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम फर्स्ट स्टेप – 2021 का ऑनलाईन आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, नृत्य, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

फर्स्ट स्टेप – 2021 के ऑनलाईन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर श्रीधर, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशा अंभईकर, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता राहुल मिश्रा, शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डॉ. हर्षा पाटिल और मुख्य अतिथि काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन फाउंडेशन, नागपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. के. एम. भण्डारकर की उपस्थिति में कपिल केलकर एवं श्रेया द्विवेदी के कुशल संचालन में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।



इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा डी. वसावी का एकल नृत्य की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की है। तथा विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय नये विद्यार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवीनतम ज्ञान प्राप्त करने का समय है। समय तेजी से बदल रहा है और हमें अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार अपने को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके।

Read Also  बिना पूर्व सूचना के बदले सीयूईटी अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र और तिथि



शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डॉ. हर्षा पाटिल ने वर्तमान समय में शिक्षा शास्त्र विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि- ‘‘ज्ञान, बुद्धि एवं अनुभव का सही समन्वय ही शिक्षा है। आज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, अुनसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है और विद्वान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में उन्हें सर्वोत्तम ज्ञान देने पर जोर देता है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

इंडक्शन कार्यक्रम फर्स्ट स्टेप – 2021 के मुख्य अतिथि डॉ. के. एम. भण्डारकर ने विद्यार्थियों को बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की बधाई दी और कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को उत्कृष्ठ शिक्षा को आत्मसात करके भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।

अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता श्री राहुल मिश्रा का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात अंजली स्वामी के द्वारा विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए ऑनलाईन ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, प्रेरणादायक वीडियों की प्रस्तुति दी। कलिंगा के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो, रीतिक और उनके साथियों के द्वारा समूह नृत्य, राजस्थानी नृत्य और छत्तीसगढ़ी मनमोहक नृत्य कार्यक्रम की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के बीच में विश्वविद्यालय समन्वयक उर्षिता बरनवाल, के सत्र से नए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल केलकर एवं श्रेया द्विवेदी ने किया, जिनका सहयोग ओमप्रकाश देवांगन, और तोषण तारक ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन प्राध्यापक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशा अंभईकर ने किया।

उक्त स्वागत समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्रभारी विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक, उपस्थित थें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *