मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मचे घमासान के बीच कंगना रणौत एक अलग ही तेवर में नजर आ रही हैं। सुशांत केस के लेकर कंगना रणौत और शिवसेना नेता के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है, जिसमें ताजा ट्वीट में कंगना ने हरामखोर लड़की कहे जाने पर सीधे-सीधे संजय राउत पर हमला कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपके लोग कह रहे हैं कि आने पर मेरा जबड़ा तोड़ देंगे। मार डालेंगे। तो मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं।









