रायपुर, पूनम ऋतु सेन। कंगना रनौत ने पर्यावरण कार्यकर्ता जो दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं उन्हें कहा है कि आपको दीवाली में फटाखों से इतना ही दिक्कत है तो प्रदूषण के प्रभाव को खत्म करने के लिए तीन दिनों तक कार्यकर्ता को अपने ऑफिस/दफ्तर जाने के लिए कारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
जैसा कि हर वर्ष फटाखे फोड़े जाने चाहिए या नहीं फोड़े जाने के बात दीवाली आते ही शुरू हो जाती है वैसे ही इस बार भी दिवाली से पहले पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की बहस तेज होने के बीच कंगना रनौत ने इस पर अपनी असहमति व्यक्त की है। कंगना ने सद्गुरु का एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को कुछ दिनों के लिए कारों का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
कंगना की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए इस वीडियो में सद्गुरु अपने बचपन की दिवाली की यादें साझा कर रहे हैं। वह इस बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे है कि कैसे वह दिवाली आने से महीनों पहले पटाखों को जलाने के लिए लालायित रहेगे और कुछ को बाद के लिए भी बचा लेंगे।
इस पर टिप्पणी करते हुए, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “ये वह व्यक्ति हैं जिन्होंने लाखों पेड़ लगाकर ग्रीन एनवायरनमेंट का विश्व रिकॉर्ड बनाया।” उन्होंने आगे कहा, ” ये एक परफेक्ट उदाहरण है सभी पर्यावरण कार्यकर्ताओं को जिन्हें दीवाली में फटाखे फोड़ने से दिक्कतें हैं,आपको इतनी ही चिंता है तो आप तीन दिनों तक आफिस जाने के लिए कारों का उपयोग न करें।”
इस बीच आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए कहा था कि यह “जान बचाने के लिए आवश्यक” था। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1 जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। अभियान के तहत पटाखे फोड़ते पाए जाने पर संबंधित IPC प्रावधानों और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...