Google Analytics Meta Pixel भूषण कुमार बनाएंगे सरोज खान के जीवन पर फिल्म - Ekhabri.com

भूषण कुमार बनाएंगे सरोज खान के जीवन पर फिल्म

मुंबई। (भाषा) मशहूर नृत्य निर्देशिका सरोज खान के निधन को आज एक वर्ष पूरा हो गया,ऐसे में फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने अपने बैनर ‘टी-सीरीज’ तले उनके जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है।

सरोज खान (71)का पिछले वर्ष आज ही के दिन निधन हो गया था। चार दशक के अपने करियर में खान ने 3,500 से अधिक गानों में नृत्य निर्देशन किया। माधुरी दीक्षित अभिनीत ‘तेजाब’ फिल्म के गाने ‘एक दो तीन’, बेटा फिल्म के ‘धक धक करने लगा’ ,संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के ‘डोला रे डोला’ आदि न जाने कितने बेशुमार गानों में उनके नृत्य निर्देशन को लोगों ने सराहा। खान को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

फिल्म जगत में सरोज खान के योगदान को स्वीकार करते हुए कुमार ने कहा कि फिल्मों की उनकी यात्रा सुनहरे पर्दे पर दिखाए जाने की हकदार है। कुमार ने एक बयान में कहा,‘‘अभिनेताओं को सरोज जी द्वारा निर्देशित नृत्य करते हुए देख जनता मंत्रमुग्ध हो जाती थी, उन्होंने हिन्दी सिनेमा में नृत्य निर्देशन के क्षेत्र में क्रांति ला दी। उनके नृत्य के तरीके में एक कहानी होती थी जिससे प्रत्येक फिल्मकार को मदद मिलती थी। उनके नृत्य को देखने के लिए जनता सिनेमाघरों में खिंची चली आती थी।’’

बयान में आगे कहा गया,‘‘ सरोज जी की यह यात्रा तब शुरू हुई जब वह महज तीन वर्ष की थीं। जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव, और फिल्म जगत में उन्हें जो सफलता मिली,जो सम्मान मिला उसे सामने लाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि खान की बेटी सुकैना खान और बेटे राजू खान ने फिल्म को ले कर जो समर्थन उन्हें दिया है, उसके वह आभारी हैं।

राजू खान भी नृत्य निर्देशक हैं और कहते हैं कि अपनी मां के जीवन पर फिल्म बनने से वह बेहद रोमांचित हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ मेरी मां को नृत्य करना पसंद था और हम सबने देखा है कि कैसे उन्होंने अपनी जिंदगी इसे समर्पित कर दी। मुझे प्रसन्नता है कि मैं उनके पदचिह्नों पर चल रहा हूं। फिल्म जगत में मेरी मां को सभी प्यार करते थे और सम्मान देते थे और ये हमारे लिए, उनके परिवार के लिए सम्मान की बात है कि अब दुनिया उनकी कहानी देखेगी। मुझे प्रसन्नता है कि भूषणजी ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। ’’

सरोज खान की बेटी ने कहा कि फिल्म में न केवल उनकी फिल्मी यात्रा के बारे में बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी अनेक बाते होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *