छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण और समृद्ध राज्य है, जिसमें लोक संगीत का अपना अलग महत्व है। यहाँ की मूल संस्कृति में ही सुरीलापन रचा हुआ है, शायद ही कोई ऐसा हो जो गायन, वाद्य और संगीत से जुड़ा हुआ न हो। यहाँ सुआ गीत, बॉस गीत, ददरिया, करमा , राउत गीत आदि ऐसे नृत्य और संगीत के विधाएं हैं जो छत्तीसगढ़ राज्य के कला संगीत के क्षेत्र में और भी इसे हष्टपुष्ट करती है।
चलिये जानते हैं ऐसे ही एक नृत्य-संगीत के बारे में जो विशेष तौर पर हमारे राज्य में किया जाता है, जिसे छत्तीसगढ़ के गरबा होने की उपाधि दी गयी है, लेकिन सवाल यह भी है कि ऐसी तुलना की आवश्यकता क्यों है? यह अपने आप में एक अलग लोक नृत्य विधा है जिसकी अपनी विशेषताएं हैं अपना अलग दायरा है।
सुआ गीत और नृत्य
यह करूण गीत-नृत्य मिश्रित कला है। इस नृत्य को सुवना नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्यत: गोर तथा डिंडवा आदिवासी स्त्रियों का नृत्य है। डिंडवा जाति में विवाह के अवसर पर, रात के समय यह नृत्य किया जाता है।
दिवाली से प्रारम्भ होकर अगहन की पूर्णिमा तक भी निरंतर होने वाले इस नृत्य में स्त्रियों का दो दल होता है। दोनों दल गोल घेरा बनाकर खड़े हो जाते हैं। मध्य में बांस की टोकरी में रखे धान के ऊपर मिट्टी से बने दो सुग्गे रखे जाते हैं। दोनों दल आपस में ताली बजाते हुए गीत के माध्यम से संवाद करते है, जिसमें नारी ह्रदय की अनेक कोमल भावनाएं अभिव्यक्त होती हैं।
इसमें किसी वाद्य यंत्र की जरूरत नहीं होती है। ताली, चूड़ी की खन-खन, पैरों की झुनकी ही इनके लिए ताल वाद्य का काम करती हैं। इसमें गाए जाने वाले अनेक गीतों के बोल में स्त्री खुद को सुए (तोते) की तरह पिंजरे में कैद पाती है।
तरि नरि ना ऽऽ ना ऽऽ मोर तरि नरि ना ऽऽ ना ऽऽ गाऽऽ ओ ऽऽ सुआ न ऽऽऽ तिरिया जनम झन देबे तिरिया जनम मोर गऊ को बरोबर गऊ के बरोबर रे सु आना ऽऽऽ तिरिया जनम झन देबे ऽऽऽ सती सुलोचना ऽऽऽ रोवथे ओ ऽऽऽ सु तरिया तीरे ऽऽऽ तरिया तीरे ऽऽऽ तिरिया जनम झनि देबे ओ ‘सु आना ऽऽ
इन सब बातों को देख व जान कर यही समझ आता है कि केवल दायरा बढ़ाने और भक्ति के इस गीत संगीत नृत्य को जन-जन तक पहुचाने के लिए सुआ नृत्य का व्यवसायीकरण, मूल विधा में परिवर्तन और लुभावने प्रचार की आवश्यकता नहीं है, यह जिस रूप में किया जाता है हमें वैसे ही स्वीकार्य है।
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...