साल 2021 के बाद 2022 में दस्तक दे दी हैं। नए साल की शुरूआत के साथ ही लोगों के चेहरों पर नई आशाओं और खुशियों की चमक देखने को मिल रही है। लोग जश्न मनाते हुए अपने नए साल की शुरूआत कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पूजा अर्चना करते हुए नए साल का स्वागत किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उन्हें नए साल की बधाई भी दी है।
दरअसल, कंगना रनौत ने न्यू ईयर के अवसर पर तिरुपति बालाजी मंदिर और राहु केतु मंदिर के दर्शन किए, जहां एक्ट्रेस भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दीं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक्ट्रेस ने गाय को अपने हाथों से चारा भी खिलाया और काफी खुश दिखाई दीं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ”दुनिया में एक ही राहु केतु मंदिर है… यह तिरुपति बालाजी के बहुत करीब है…..वहां कुछ रसम रिवाज किए…. पांच मौलिक लिंगों में से वायु (वायु तत्व) लिंडा भी यहीं स्थित है…. काफी उल्लेखनीय जगह…. मैं वहां अपने प्यारे दुश्मनों की रहमत के लिए गई थी, इस साल मुझे कम पुलिस शिकायत / एफआईआर और ज्यादा लव लेटर चाहिए…। जय राहु केतु जी की”
लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में कंगना क्रीम कलर की साड़ी और बालों का बन बनाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा कंगना ने तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन के बाद की भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो रेड सिल्क साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी में गॉर्जियस दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने नए साल की बधाई देते हुए लिखा-सभी को नए साल की शुभकामनाएं… तिरुपति बालाजी के आशीर्वाद से इस साल की शुरुआत…आशा है कि यह एक यादगार है।
कंगना की ये पोस्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और वे कमेंट कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश भी कर रहे हैं। काम की बात करें तो कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में धाकड़ और तेजस हैं।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...