अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म की रिलीज की तारीख कई बार बदल भी चुकी है। अब कंगना ने नया पोस्टर शेयर कर फिल्म की कंफर्म रिलीज तिथि बता दी है। रिलीज की तारीख जानने के बाद फैंस बहुत खुश हो गए हैं और उन्हें अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है। कंगना ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है.
कंगना रनौत की इमरजेंसी पहले 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मई में मेकर्स ने स्टेटमेंट शेयर करके बता दिया था कि इसे पोस्टपोन किया जा रहा है। पोस्टपोन करने के बाद फिल्म की नई तारीख नए पोस्टर के साथ शेयर कर दी गई है।
कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत। कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ नया पोस्टर देखने के बाद फैंस इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
कंगना के इस पोस्टर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- कंगना शेरनी। वहीं, दूसरे ने लिखा- 5वें नेशनल अवॉर्ड की तैयारी है। एक ने लिखा-ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक भी कर दिया है।










