कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैंस के लिए शुक्रवार (7 नवंबर) की सुबह एक बड़ी खुशखबरी आई है। बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी अब पेरेंट्स बन गई है। कटरीना कैफ ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिससे कौशल और कैफ परिवार में खुशियों का माहौल है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारे पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है।
विकी और कटरीना ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था: “हमारे घर खुशियां आई हैं। हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं… 7 नवंबर 2025। कटरीना और विकी” विकी कौशल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में “आशीर्वाद” लिखा।
यह खबर आते ही बॉलीवुड में बधाईयों का तांता लग गया। करीना कपूर खान ने कमेंट करते हुए लिखा, “कैट… वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब। तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं।” प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “दोनों के लिए बहुत खुश हूं, बधाई।” आयुष्मान खुराना ने भी “बेस्ट न्यूज… दोनों को बधाई” लिखकर अपनी खुशी जाहिर की।
बता दें कि 23 सितंबर को ही विकी और कटरीना ने अनाउंस किया था कि वे जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने इसे अपनी “लाइफ का बेस्ट चैप्टर” बताया था। विकी ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में भी पिता बनने को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा था, “मैं काफी एक्साइटेड हूं और यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है। एक्साइटिंग टाइम है।” गौरतलब है कि विकी कौशल और कटरीना कैफ ने कई साल की डेटिंग के बाद 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी। काफी समय से कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, जिसे कपल ने सितंबर में कन्फर्म किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...