Google Analytics Meta Pixel कौशल्या साय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलाया शपथ - Ekhabri.com

कौशल्या साय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलाया शपथ

 

लोकमाता श्रीमंत अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, नारीशक्ति कार्य विभाग एवं सखी फाउंडेशन द्वारा कल हरित संवाद एवं पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मेट्स विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि कौशल्या साय

 

धर्मपत्नी मान. विष्णु देव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, अध्यक्षता डॉ. अरुणा पल्टा जी कुलपति-हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, मुख्य वक्ता डॉ. गौरी जोशी जी प्रमुख नारीशक्ति कार्य विभाग पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं विशेष अतिथि श्रीमती प्रियंका पगारिया जी सीईओ, मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर, प्रियंका पांडेय ( भा.व.से.) वन मंडल अधिकारी, जाँजगीर- चाँपा, आदित्य जुदेव जी, राजपरिवार एवं डॉ नीता बाजपेयी जी राज्य एनएसएस अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रहें।

 

कार्यक्रम की शुरुवात शिव स्तुति कथक नृत्य के माध्यम से हुआ जिसकी प्रस्तुति डीबी कन्या महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में माननीय अतिथियों द्वारा राज्य भर से आए महिलाओं को संबोधित किया जिसमें डॉ नीता बाजपेयी जी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण प्रतिकूलन के लिए हम कितने जिम्मेदार हैं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के हमारी क्या भूमिका रही है इसपर विचार करके हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से आगे आना होगा। छोटी छोटी चीजें जिससे हम जाने अनजाने में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहें हैं। बाजार से कुछ समान खरीदनें के लिए पॉलीथिन के जगह हमे कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए।

वहीं श्रीमती प्रियंका पांडेय जी ( भा.व.से.) ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए । जल वायु मृदा आदि के संरक्षण का जिम्मा हमारा है इसका निर्वहन हमें ही करना पड़ेगा। खुद से शुरुवात करना होगा। उद्बोधन की कड़ी में प्रियंका पगारिया जी अपने विश्वविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज से हम भी संकल्प लेते है की पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होते हुए कार्य करेंगे । ऐसे कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचें।

Read Also  छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में मिल रही नई पहचान -मुख्यमंत्री बघेल

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ गौरी जोशी जी ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु आवाहन किया साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपने दैनिक दिनचर्या में हर छोटी छोटी कार्यों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, आज हम अगर अपने कपड़ों को स्तरी करके पहनते हैं तो उससे बहुत सारे कार्बन निकल रहे जो कई वर्षों तक पर्यावरण में घूमते रहेंगे और नुकसान पहुंचाएंगे । आज महिलाएं जो कॉस्मेटिक का प्रयोग कर रहे उससे भी स्वयं के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान है। एक किलोग्राम फेब्रिक बनने के लिए हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जाता है। इन सब में नियंत्रण करने की आवश्यकता है। अगर हम शान से कहते हैं की देश हमारा है तो देश के विकास में समस्त दायित्व भी हमारे हैं। केवल पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण नहीं होगा। पर्यावरण संरक्षण की हर गतिविधि में शामिल होना हम सब की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पहला कदम स्वयं के ऊपर होगा सबसे पहले खुद को इसके लिए तैयार करना होगा फिर अपने घर फिर समाज फिर देश को जागरूक करना होगा।

 

कार्यकम के अध्यक्षता कर रहे डॉ अरुणा पलटा ने अपने उद्बोधन में अपनी दैनिक दिनचर्या को साझा करते हुए बताया कि किस तरह से छोटी छोटी चीजों से पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा सकता है। बेवजह अपने घर ने पानी न बहाएं व बिजली की जितनी आवश्यकता हो उतना ही प्रयोग करें। कपड़े बिना स्तरी करे पहनने का ट्रेंड लाना होगा। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं को पर्यावरण के प्रति कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Read Also  सुशासन तिहार आवेदनों के त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए गए

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल्या साय धर्मपत्नी मान. विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नारी वीरांगना होती है वह चुनौतियों से भयभीत न होकर आगे बढ़ें और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें जिससे हमारी आगे की पीढ़ी को हम को देकर जाएं । आज राज्य और देश के साथ साथ समूचा विश्व में पानी की समस्या आ रही है। वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते पशु पक्षी के साथ साथ मानव जाती भी परेशान हो रहें हैं।

पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सब की है और इसे हमें निभाना होगा।

साय जी ने अपने जीवन के सफर को साझा करते हुए ईश्वर को धन्यवाद किया की उन्होंने हमें मानव जीवन दिया और पुनीत कार्य करने के लिए बुद्धि। अंत में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलवाया और कहा कि केवल यह समझ कर शपथ नहीं लेना है की कुछ दिन इसका पालन करें फिर भूल जाएं बल्कि इसी अपने पूरे जीवन में चरितार्थ करना है और दूसरों को भी जागरूक करना है।

 

उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण पूरक आदतों, पर्यावरण प्रहरियों के विचार विर्मश, प्रांत में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्प्रेरक व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया साथ ही उन्हें उपस्थित माननीय अतिथियों के करकमलों से पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान से प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधे प्रदान करके सम्मानित किया गया।

 

इस कार्यक्रम के आयोजक नीलम सिंह, अध्यक्ष सखी फाउंडेशन एवं प्रांत सहप्रमुख नारीशक्ति कार्यविभाग पर्यावरण संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ व श्रीमती सुनीता चंसोरिया रायपुर महानगर संयोजक के सफल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। साथ जी संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रीता गिरी जी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में शिक्षा जगत के साथ साथ समाज सेवी संस्थाओं के विद्वत जन की उपस्थिति रही।

Read Also  तहसीलदार से 4 ऑटो सवार ने पूछा पता, फिर चाकू की नोक पर लूटा

 

जिन्हें पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया – सुश्री विदुषी दीवान, सरिता पैकरा, सुनीता साहू,राशि तिवारी, पूणिमा जोशी, डॉ मालती तिवारी, सुश्री नेहा वर्मा, पुष्पलता त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, शालिनी जोशी, प्रियंका कौशल, दुर्गा देवॉगन, आशा सिंह, नैना श्रीवास्तव, नीता गिरि, प्रीति दास मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, नीलिमा यादव, अनुराधा खरे, ईशा भगोरिया एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य कर रहे राजेश गोयल, मोहन जी, संजय यादव जी को सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *