Google Analytics Meta Pixel सरकार और समाज के साथ कदमताल करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल - डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार) - Ekhabri.com

सरकार और समाज के साथ कदमताल करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

भारतीय राजनीति में कुछ अपवादों को छोड़ दें तो अक्सर मंत्रियों को उनके मंत्रालय तक ही सीमित देखा जाता है। लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को उन अपवादों में ही शामिल किया जा सकता है, जो मंत्रालय की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन में भी पहली सफ़ में खड़ी नजर आती हैं। मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री पद पर बनी रहीं अनुप्रिया पटेल, न केवल मंत्रालय के फैसलों का असर सीधे जनता तक पहुँचाने में सफल रही हैं, बल्कि सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भी बेबाकी से बोलती दिखी हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से लेकर पिछड़ा, दलित, आदिवासी वर्ग की आवाज बनने तक, उनके कदमों ने खूब चर्चा बटोरी है।

भारत में महंगी दवाइयां लम्बे समय गरीब व माध्यम वर्गीय परिवारों के लिए समस्या का सबब बनी हुई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने भारतीय जन औषधि परियोजना का विस्तार किया, जिसके तहत जुलाई 2025 तक पूरे देश में 16,912 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। जहाँ मरीजों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिलती हैं। खुद अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में एक जानकारी देते हुए बताया कि इन केंद्रों से जनता को पिछले 11 वर्षों में करीब 38,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसी क्रम में, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने अगस्त 2025 में 35 से अधिक आवश्यक दवाओं की कीमत घटा दी है। जिससे हृदय रोग, मधुमेह या मानसिक रोगों जैसी पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिला है।

Read Also  सरायपाली और सांकरा थाने में मोटर सायकल चोरी की शिकायत दर्ज

दूसरी तरफ किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता भी हर साल सवालों के घेरे में खड़ी रहती है, लेकिन इस साल की बात करें तो स्थिति पिछले साल की तुलना में काफी अच्छी नजर आई। संसद में स्वयं अनुप्रिया पटेल ने यह स्पष्ट किया कि यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसी तरह की कमी नहीं होगी। नतीजतन खरीफ 2025 में कुल बुवाई क्षेत्र में 26.93 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक महत्वपूर्ण उछाल दिखाती है। उन्होंने संसद में यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में दाम बढ़ने के बावजूद डीएपी पर सरकार ने विशेष आर्थिक सहायता पैकेज दिया। जाहिर है इस कदम ने किसानों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया। इसके अलावा 2023-24 में फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों पर 65,000 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी दी गई, जिसका उल्लेख भी सरकारी दस्तावेजों में देखने को मिलता है।

हालाँकि यह वे सरकारी फैसले थे जिनका जनता को लाभ पहुँचाने में अनुप्रिया पटेल का परोक्ष रूप से हाथ रहा लेकिन मिर्जापुर से सांसद रहते हुए वह अपने संसदीय क्षेत्र के लिए जो विकासकार्य कर रही हैं, वह उनके स्पष्ट विकासोन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है। फिर बात 100% वैक्सीनेशन को बढ़ावा देते हुए पुरस्कृत योजना की हो, स्थानीय कालीन और हस्तशिल्प उद्योगों को बेहतर सुविधाएँ व रोजगार देने की मनसा से चुनार लॉजिस्टिक्स पार्क की हो, राजगढ़ ब्लॉक के धनसिरिया गाँव को गोद लेकर वहाँ के प्राथमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने की पहल करने की या कृषि को देश का सबसे महत्वपूर्ण विकास इंजन मानते हुए कृषि संकल्प अभियान के शुरुआत की। अनुप्रिया के इन पहलों का ही नतीजा है कि वह ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार सांसद चुनी गईं।

Read Also  अग्निपथ योजना में होने जा रहा हैं बड़ा बदलवाव…मिलेंगी ये सुविधाएँ

वहीं सामाजिक न्याय के सवालों पर भी अनुप्रिया पटेल लगातार मुखर रही हैं। सरकार में रहते हुए उन्होंने जाति-आधारित जनगणना का खुला समर्थन किया। इसके अलावा एनडीए सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा, केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में ओबीसी आरक्षण और 13-पॉइंट रोस्टर विवाद का समाधान जैसे कदम भी उठाए गए। यह सभी पहलें पिछड़े समुदायों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को मज़बूती देने के साथ-साथ अनुप्रिया पटेल की सामुदायिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

कुल मिलाकर देखें तो अनुप्रिया पटेल का कार्यकाल केवल एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि जनता की ज़रूरतों और सामाजिक संतुलन की आवाज़ के रूप में आँका जा सकता है। सस्ती दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर किसानों को राहत और पिछड़े वर्गों के मुद्दों को बेबाकी से उठाने तक, उनके कदम नीतिगत स्तर पर असर डालते नजर आते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *