मेगास्टार अमिताभ बच्चन का सुपरहिट शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ दर्शकों के बीच काफी चर्चित है। इस शो के जरिए कई लोगों की जिंदगी संवरी है, लेकिन हाल ही में अमिताभ का ये शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है। ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन रेशनलिस्ट एसोसिएशन’ ने केबीसी के आने वाले एपिसोड पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद चैनल ने इस प्रोमो को हटा दिया है।
दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के आने वाले एपिसोड में ‘मिड ब्रेन एक्टिवेशन’ को लेकर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोमो रिलीज किया था। इस प्रोमो में शो के अमिताभ बच्चन के सामने एक ल़ड़की खड़ी होती है, जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई होती है। फिर यह लड़की दावा करती है कि वो किताब को सूंघ कर ही उसे पूरा पढ़ सकती है। जैसे ही यह प्रोमो ऑन एयर हुआ ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन रेशनलिस्ट एसोसिएशन’ (Federation Of Indian Rationalist Associations) के अध्यक्ष नरेंद्र नायक ने ‘केबीसी 13’ के इस प्रोमो पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मेकर्स को ये प्रोमो हटाना पड़ा।
नरेंद्र नायक ने चैनल को इस प्रोमो के संबंध में एक खुला पत्र लिखते हुए कहा कि उस लड़की का किताब को सूंघ कर पढ़ना सिर्फ एक स्कैम है। पहले ही कई साइंटिस्ट इस तरह के अभ्यास को निराधार बता चुके हैं। उनके अनुसार आमतौर पर मिड ब्रेन एक्टिवेशन का इस्तेमाल बच्चों के मां-बाप को बेवकूफ बनाने के लिए किया जाता है। लिहाजा, इस तरह की चीजों को किसी नेशनल टीवी पर बढ़ावा देना सही नहीं है। इससे हमारे देश का मजाक भी उड़ सकता है।
जैसे ही नरेंद्र नायक द्वारा लिखा गया खुला पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो चैनल ने एपिसोड के इस खास हिस्से को हटा दिया साथ ही सफाई में बयान जारी करते हुए कहा कि अब वो भविष्य में इस तरह की चीजों का खयाल रखेगा और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही किसी चीज को ऑन एयर किया जाएगा।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...