Google Analytics Meta Pixel शिक्षा पर टि्वटर वार में उलझे केजरीवाल और हिमंता - Ekhabri.com

शिक्षा पर टि्वटर वार में उलझे केजरीवाल और हिमंता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के बीच उनके राज्यों में लागू शिक्षा प्रणाली को लेकर टि्वटर पर झड़प हो गई। बहस तब छिड़ी जब असम में खराब नतीजों के कारण 34 सरकारी स्कूल बंद करने की मीडिया रिपोर्ट सामने आई। केजरीवाल ने इस खबर पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘स्कूलों को बंद करना कोई समाधान नहीं है। हमें पूरे देश में कई स्कूल खोलने की जरूरत है। स्कूल बंद करने के बजाय उनमें सुधार करें और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करें।” केजरीवाल के इस ट्वीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘केजरीवाल इस मामले में टिप्पणी करने से पहले अपना होमवर्क करना भूल गए हैैं।” उन्होंने पूछा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कितने नए स्कूल स्थापित किए हैैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रिय, अरविंद केजरीवाल जी, मेरे शिक्षा मंत्री रहने से अब तक असम सरकार ने 8610 नए स्कूल स्थापित किए हैैं। इसका ब्रेकअप नीचे दिया है। पिछले सात सालों में आखिर केजरीवाल सरकार ने कितने नए स्कूल बनवाए हैैं।”
इसके बाद आप नेता केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि वह असम माडल की शिक्षा की कमियां नहीं बताना चाहते थे। सरमा को बताना चाहिए शिक्षा के क्षेत्र में क्या अच्छा काम हुआ है। हम सभी एक देश में रहते हैैं। हमें एक-दूसरे से सीखना होगा। तभी भारत नंबर एक देश बनेगा। मैैं असम आऊंगा। आप बताइये कि मैैं कब आ सकता हूं। शिक्षा के क्षेत्र में आप अपना अच्छा काम दिखाइये। आप दिल्ली आइए। मैैं दिखाऊंगा कि मैैंने दिल्ली में क्या काम किया है।
इसके जवाब में असम के सीएम सरमा ने कहा कि दोनों राज्यों के हालात में विशाल समुद्र जैसा अंतर है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रिय केजरीवाल जी आपकी अनभिज्ञता कष्टदाई है। असम दिल्ली से पचास गुना बड़ा है। आपके एक हजार पुराने स्कूलों के बदले में हमारे 44,521 सरकारी स्कूलों में 65 लाख बच्चे पढ़ते हैैं। दो लाख प्रतिबद्ध शिक्षकों की फौज है। मिड डे मील के 1.18 लाख कर्मचारी हैैं।”
उन्होंने कहा कि असम ने बाढ़ और उग्रवाद जैसी चुनौतियों का सामना किया है। दिल्ली से इतर हम बाढ़, उग्रवाद और पहाड़ी राज्य की दिक्कतों का सामना करते हुए शिक्षा के स्तर को ऊंचा बनाए हुए हैैं। हम बेहतरीन मेजबान हैैं। आइये और नदी किनारे पर्वतीय क्षेत्र में दो रातें बिताइये। हमारी चुनौतियों को देखकर आप लेक्चर देना भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि असम के मेडिकल कालेज दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक से हजार गुना बेहतर हैैं। दोनों मुख्यमंत्रियों के ट्वीट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...