भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शुरुआत करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पारी के दौरान 25 रन बनाते ही कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। सबसे खास बात यह रही कि विराट कोहली ने यह उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल की। उन्होंने 624 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 28 हजार रन पूरे किए, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 644 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
विराट कोहली ने इस उपलब्धि के साथ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 28 हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं—सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और अब विराट कोहली। इतना ही नहीं, विराट कोहली ने पारी के 42वें रन के साथ श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 34,357 रन बनाए हैं और लंबे समय से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। कुमार संगाकारा ने 28,016 रन बनाए थे, जिन्हें विराट कोहली ने पार कर लिया है।
विराट कोहली की इस उपलब्धि को और खास बनाता है उनका कम पारियों में यह मुकाम हासिल करना। जहां संगाकारा ने 666 पारियों और सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28 हजार रन पूरे किए थे, वहीं कोहली ने सिर्फ 624 पारियों में यह रिकॉर्ड बना दिया।विराट कोहली का यह कीर्तिमान न सिर्फ भारतीय क्रिकेट, बल्कि विश्व क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ता है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर – 34,357 रन
विराट कोहली – 28,017+ रन
कुमार संगाकारा – 28,016 रन
रिकी पोंटिंग – 27,483 रन
महेला जयवर्धने – 25,957 रन
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...