Google Analytics Meta Pixel कोण्डागांव पुलिस ने बाघ की खाल समेत चार तस्करोंं को किया गिरफ्तार - Ekhabri.com

कोण्डागांव पुलिस ने बाघ की खाल समेत चार तस्करोंं को किया गिरफ्तार

कोण्डागांव पुलिस ने बाघ की खाल समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। चारों तस्करों को कोंडागांव अंदरूनी क्षेत्र ग्राम टेमरू गांव के जंगल से पकड़ा गया। चारों को उस समय दबोचा गया, जब वे दो मोटरसाइकिलों पर घुम-घुमकर ग्राहक तलाश रहे थे। तलाशी लेने पर उनसे एक बाघ की खाल, दांत और अन्य अवशेष भी बरामद किया गया। खाल, दांत और अन्य सामान दो पॉलीथीन के अंदर छिपा कर रखे गए थे। बरामद बाघ की खाल, दांत और अन्य अवशेष की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये हैं।

 

 

 

जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार को सूचना मिली थी कि ग्राम टेमरू गांव के जंगल के आसपास कुछ लोग बाघ की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलतराम पोर्ते के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मर्दापाल सतीश भार्गव के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना बयानार पुलिस ने कार्रवाई की। चारों तस्करों को बाघ की खाल की तस्करी करते कोंडागांव अंदरूनी क्षेत्र ग्राम टेमरू गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कारूराम गोटा निवासी गुमरका तहसील पोस्ट ओरछा जिला नारायणपुर, सोनू राम कुमेटी निवासी मुरनार पोस्ट कोहकामेटा ओरछा जिला नारायणपुर, देउराम उसेण्डी निवासी उसेवेडा पोस्ट ओरछा जिला नारायणपुर और लखमु ध्रुव निवासी कच्चापाल ओरछा जिला नारायणपुर के रूप में हुई। पुलिस ने चारों से दो पालिथीन में रखे गए खाल, दांत और अन्य सामान बरामद किए। इसके अलावा उनकी दो मोटर साइकिलें और चार मोबाइल फोन भी बरामद किया। तस्करों ने माना कि वन्य प्राणी बाघ की खाल और अवशेष का बिक्री के लिए ग्राहक इंतजार कर रहे थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *