रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय टीकाकरण प्रभाग नई दिल्ली और संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें ,छत्तीसगढ़ से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार आज 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके तहत सर्वप्रथम हेल्थ केयर वर्करों जैसे चिकित्सा नर्सिग स्टॉफ, वार्ड बॉय, एम्बुलेन्स ड्रायवर, सफाई कर्मी ,लैब टैक्नीशियन, फर्मासिस्ट इत्यादि को कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा । इसके लिये रायपुर जिले में सर्वप्रथम आज से 5 स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण किया जावेगा, जिसमें एम्स हास्पिटल ,पं जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कालेज , जिला अस्पताल पंडरी , एनएच एमएमआई हास्पिटल और मिशन हास्पिटल तिल्दा शामिल है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पदाधिकारी रायपुर डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि उपरोक्त प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में 100-100 हितग्राहियों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य रखा गया है ,जिनका नाम पूर्व से कोविन पोर्टल में दर्ज है। उक्त टीकाकरण कार्य के लिये प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में दो-दो वैक्सीनेटर, दो-दो निगरानीकर्ता, दो-दो रिकार्ड जॉच कर्मी, सुरक्षा कर्मी, मोबलाईजर एवं प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों के लिये नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है। कोविड-19 वैक्सीन हितग्राही को लगने के बाद उनको 30 मिनट तक आबजरवेशन (निगरानी) कक्ष में बैठाया जावेगा, इस दौरान किसी भी प्रकार की एडवर्स ईवेन्ट होने की स्थिति में तत्काल प्राथमिक ईलाज प्रारंभ करते हुये ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में रिफर करने की व्यवस्था की गई है ,जिसके लिये 108 एम्बुलेन्स को एलर्ट पर रखा गया है। निगरानी कक्ष में चिकित्साक, आरएमए एवं प्रशिक्षित नर्सिग स्टॉफ की ड्यूटी लगायी गई है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिये राज्य वैक्सीन भण्डार से रायपुर जिले के हितग्राहियों को टीकाकरण करने हेतु कोविशील्ड वैक्सीन की 18700 डोजेज प्राप्त हुई है,जिसे जिला वैक्सीन भण्डार से कोल्ड चैन पाईट तथा कोल्ड चैन पाईट के माध्यम से सत्र स्थलों तक कोल्ड चैन मेन्टेन करते हुये सत्र स्थल तक प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र में 110-110 डोज वैक्सीन प्रदाय किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का वर्चुवल उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। कोविङ-19 वैक्सीनेशन के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक आईईसी सामग्री बैनर, पोस्टर आदि पूर्व से ही उपरोक्त 5 सत्र स्थलों में भेज दिये गये हंै।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...