कोविड संभावित या संक्रमित माताएं शिशु को अवश्य करायें स्तनपान

स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किया जरूरी गाइडलाइन
डिब्बे वाले दूध नहीं पिलाने की दी सलाह, शिशु हो सकता है बीमार
रायपुर। स्तनपान नवजात के जीवन को बेहतर बनाता है और जीवनभर उसके अच्छे स्वास्थ्य और सही शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करता है। कोविड 19 के दौरान स्तनपान कराने को लेकर माता पिता तथा परिजनों के मन में कई तरह के सवाल भी उठते हैं. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्तनपान को लेकर एक गाइडलाइन जारी कर बताया है कि कोविड संक्रमण काल में शिशु को माताएं नियमित रूप से स्तनपान करायें तथा स्वास्थ्यकर्मी स्तनपान से संबंधित आवश्यक जानकारी तथा परामर्श मुहैया करायें जिससे मां को सफलतापूर्वक स्तनपान करवाने के लिए मदद मिल सके।
कोविड संक्रमित मां के दूध से नहीं फैलता संक्रमण
गाइडलाइन में कहा गया है कि कोविड 19 से संक्रमित मां या वह मां जिनमें कोविड 19 की संभावना है, के दूध में कोविड संक्रमण पैदा करने वाले वायरस मौजूद नहीं होते हैं. इसलिए कोविड 19 संक्रमित मां के दूध से संक्रमण नहीं फैलता है. कोविड संक्रमित माताएं या संक्रमण की संभावित माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराना चाहिए. इससे शिशु को आवश्यक मात्रा में कोलोस्ट्रम मिलता है जो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. साथ ही त्वचा से त्वचा संपर्क में रखें ताकि शिशु को आवश्यक गर्मी मिल सके. कोविड संक्रमित माताएं स्तनपान एहतियाती कदम के साथ शिशु को स्तनपान करायें. स्तनपान के समय मास्क पहनें तथा श्वसन संबंधी स्वच्छता का कड़ाई से पालन करें.
मां नियमित रूप से हाथों को साबुन पानी से धोयें:
कोविड संक्रमण की संभावना होने या संक्रमित होने की स्थिति में मां बच्चे को छूने से पहले नियमित रूप से साबुन पानी से हाथों को अच्छी तरह धोंये या एल्कोहल आधारित सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें. नियमित रूप्मा से मास्क का इस्तेमाल करें. मास्क के गीला होते ही बदल दें. गंदे मास्क का इस्तेमाल नहीं करें. कपड़े के मास्क को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धोकर धूप में सूखायें. खांसते या छींकते समय साफ रूमाल या टिश्यू पेपर का उपयोग करें तथा इसे बंद ढक्कन वाले कूड़ेदान में डालें. हाथों को अच्छी तरह साफ करें.
डिब्बे वाले दूध नुकसानदेह, शिशु हो सकता है बीमार:
मंत्रालय ने सलाह दी है कि शिशु को डिब्बे वाला दूध नहीं पिलाया जाये. डिब्बे वाला दूध देने से गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है. साफ सफाई का आभाव, साफ पानी की कमी, डिब्बे के दूध का सही नहीं होना इस खतरे को और बढ़ावा देता है. कोविड संक्रमित माताएं शिशु को स्तनपान ही करायें. स्तनपान नहीं कराने से मां का अपना दूध कम बनने लगेगा. स्तनपान कराते समय बच्चे को सही तरीके से पकड़ें ओर स्तन से लगायें ताकि बच्चा आसानी से दूध पी सके.
मां का निकाला दूध भी है शिशु के लिए असरदार:
यदि कोई मां कोविड पॉजिटिव हो जाती है और शिशु को स्तनपान कराने में सक्षम महसूस नहीं कर रही हे तो मां के ठीक होने के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना प्रारंभ कर देना चाहिए. ऐसी स्थिति में मां का निकला हुआ दूध पिलाया जाना चाहिए. मां और मां की मदद करने वाला कोई भी व्यक्ति मां का दूध निकालने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोये. दूध को अच्छी तरह साफ कटोरी में निकालें. शिशु को वही लोग दूध पिलायें जो बीमार नहीं हों. मां का दूध निरंतर बनता रहे इसलिए मां का दूध निकालना बहुत जरूरी है। यदि मां का दूध निकालने में असमर्थ हैं तो डोनर ह्यमून मिल्क दिया जा सकता है. यदि दोनों की संभावना नही हो तो स्थानीय पशु दूध जैसे कि ताजा उबला दूध या पहले से पैक्ड दूध या पॉश्चयूकृत टोंड दूध या गाय का दूध प्रयोग में लाया जा सकता है. पुश दूध का इस्तेमाल चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करें.
स्तनपान करा रही मां करायें कोविड टीकाकरण:
मंत्रालय ने स्तनपान कराने वाली माताओं के कोविड टीकाकरण की सिफारिश की है और कहा है कि यह उनके लिए सुरक्षित और असरदार है. ऐसी माताओं को टीकाकरण के लिए परामर्श दी जानी चाहिए. कोविड टीकाकरण के बाद भी माताओं में दूध का बनना सामान्य रूप से होता है. इससे दूध पैदा करने की क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...