Google Analytics Meta Pixel कुलदीप-चहल के पास दावा मजबूत करने का मौका - Ekhabri.com

कुलदीप-चहल के पास दावा मजबूत करने का मौका

आस्ट्रेलिया के विरुद्ध शुक्रवार को होने वाले पहले वनडे मैच के लिए कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या समेत भारतीय टीम ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में नेट्स में जमकर पसीना बहाया, लेकिन सभी की निगाहें कलाई के दो स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पर टिकी रहीं, जिनका अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए आलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से मुकाबला है।

 

 

तीन वनडे मैचों की सीरीज में कुलदीप और चहल अपनी गुगली, फ्लिपर और लेग ब्रेक का कमाल दिखाकर इस साल के आखिर में होने वाले विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे। कुलदीप और चहल दोनों ही बल्लेबाजी करने में माहिर नहीं हैं। हालांकि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप को टेस्ट स्तर पर बल्लेबाजी में कुछ हद तक सफलता मिली है। वाशिंगटन और जडेजा की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी पकड़ है, लेकिन अगर स्पिन कौशल की बात की जाए तो कुलदीप और चहल उनसे आगे हैं।

 

 

 

 

नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण मुंबई में होने वाले पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे और इस मैच के लिए कार्यवाहक कप्तान हार्दिक उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने सफेद गेंद से दो घंटे से अधिक समय तक अभ्यास किया। सीरीज के लिए उपकप्तान नियुक्त किए गए पांड्या ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने किशन के सामने लेग ब्रेक गेंदबाजी का भी प्रयास किया। सूर्यकुमार, किशन और हार्दिक ने बल्लेबाजी का लंबे समय तक अभ्यास किया।

 

 

जिन अन्य खिलाड़ियों ने अभ्यास में भाग लिया उनमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर तथा बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन शामिल थे। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए लेकिन कोचिग स्टाफ के अन्य सदस्य बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे, थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र और नुवान सेनेविरत्ने उपस्थित थे।

Read Also  टोक्यो पैरालिंपिक: भारत को फिर मिला सोना: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

 

 

अभ्यास में नहीं पहुंचे केएल राहुल
बल्लेबाजी में नंबर पांच और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारियों के लिए भारत की पहली पसंद केएल राहुल ने अभ्यास में भाग नहीं लिया। उन्हें नागपुर और नई दिल्ली में खेले गए पहले दो टेस्ट मैचों के बाद अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गई थी। इंदौर में तीसरे टेस्ट तक खेलने वाले सिराज ने भी स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी में काफी समय बिताया। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने दोपहर बाद अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

 

 

श्रेयस वनडे सीरीज से बाहर
भारत के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने स्पष्ट किया कि कमर की चोट से जूझ रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। टी दिलीप ने कहा, चोटिल होना खेल का एक हिस्सा है। हमारे पास सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधाएं हैं। हम एनसीए के साथ संपर्क में हैं। श्रेयस इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

 

 

 

वहीं, पता चला है कि अय्यर आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अय्यर आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का नेतृत्व करते हैं। वह फिलहाल रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए में है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि उन्हें जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की तरह सर्जरी की आवश्यकता होगी या नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *