Google Analytics Meta Pixel सरकारी और निजी जमीनों पर नजर गड़ाए हुए हैं भू-माफिया : विष्णुदेव साय - Ekhabri.com

सरकारी और निजी जमीनों पर नजर गड़ाए हुए हैं भू-माफिया : विष्णुदेव साय

भू-माफियाओं ने शहीद परिवार की जमीन को भी नहीं छोड़ा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कोरबा में एक आदिवासी महिला की जमीन पर वहां के एक मंत्री के तरफ से व्यक्तिगत की गई कार्रवाई कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार ऐसी कौन सी परिस्थितियां निर्मित हो गई थी कि पूरे प्रशासन को उस वनवासी महिला के घर को ढहाने के लिए जाना पड़ा? उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भू-माफिया सक्रिय है और प्रशासनिक दबाव में इस तरह की कार्रवाई भू-माफियाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके कारण प्रदेश में हालात भयावह बनते जा रहे हंै। उन्होंने कहा कि जब वनवासी महिला का जब उस जमीन पर मालिकाना हक है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों की जा रही है? और इस मामले में न्यायालय में मामला लंबित हो तो एकतरफा कार्रवाई करके प्रशासन प्रदेश के एक मंत्री को प्रसन्न करने व उनके हित को साधने में लगी हुई है। इससे पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक मंत्री पर वनवासी समाज के जमीन के मामले पर कोर्ट के आदेश पर प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज करने का निर्देश हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री के पुत्र पर भी संरक्षित जनजाति के लोगों की जमीन को गलत तरीके से खरीदने का मामला सामने आया था लेकिन इन सबके बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौनता कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?
प्रदेश में ऐसे कई उदाहरण है जहां भू-माफिया का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई उदाहरण है जहां भू-माफिया का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है। कार्रवाई के नाम पर भू-माफियाओं के खिलाफ कुछ भी नहीं हो रहा है और प्रदेश सरकार की मौन समर्थन ने आम लोगों को अपने जमीन से ही बेखदल करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं ने शहीद के परिवार को भी नहीं छोड़ा । सरसींवा के एक शहीद परिवार की जमीन को ही भू-माफियाओं ने अपने कब्जे में करने की कोशिश की है। अब पूरे परिवार को अपनी जमीन वापस दिलाने पुलिस की शरण में जाना पड़ा है। इस मामले में भी पुलिस की असंवेदनशीलता ने यह उजागर कर दिया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस शहीद परिवार के साथ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरसीवां के थाना प्रभारी अपनी व्यस्तता को बताते हुए बाद में कार्रवाई की बात कर रहे हंै। जिस पर आला अधिकारियों को हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए और उनकी सुरक्षा की भी चिंता की जानी चाहिए। इस तरह से प्रदेश में चिटफंड कंपनियों के कुर्की जमीन को भी सस्ते दर पर अपने लोगों को बेचने का काम सरकार कर रही है। इससे स्पष्ट है कि पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के समर्थन से भू-माफिया संरक्षित हैं और इस तरह से आम लोगों को प्रताड़ित कर निजी जमीनों को कब्जा करने में लगे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...