Google Analytics Meta Pixel डिजिटल सर्वे, भू-अभिलेख सुधार पर मुख्यमंत्री से मिले भूमि सचिव जोशी - Ekhabri.com

डिजिटल सर्वे, भू-अभिलेख सुधार पर मुख्यमंत्री से मिले भूमि सचिव जोशी

रायपुर, 15 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को भारत सरकार के भूमि संसाधन सचिव मनोज जोशी ने विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान भू-अभिलेख सुधार, डिजिटल भूमि सर्वेक्षण और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर गहन चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू-राजस्व दस्तावेजों को अद्यतन करने और तकनीकी सुधारों के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थित रिकॉर्ड से न्यायालयों में तेजी से फैसले हो सकेंगे और नागरिकों को लाभ होगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की तकनीक आधारित पहलों के साथ राज्य कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा, ताकि पारदर्शी और भरोसेमंद भूमि रिकॉर्ड प्रणाली विकसित की जा सके। राजस्व विभाग को उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तकनीकी कदम समयबद्धता से सुनिश्चित करें।

 

सचिव मनोज जोशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भू-अभिलेखों की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है और राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग से इसमें लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल सर्वे से नक्शों का अद्यतन अब तेज और सटीक हुआ है, जिससे भूमि विवाद कम होंगे।

 

जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को तकनीकी और वित्तीय सहयोग दे रही है ताकि नागरिकों को अद्यतन और प्रमाणिक नक्शे मिल सकें। इससे न केवल ग्रामीण, बल्कि शहरी विकास भी बेहतर ढंग से नियोजित किया जा सकेगा।

 

बैठक में राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, भारत सरकार के संयुक्त सचिव कुणाल सत्यार्थी, राजस्व सचिव अविनाश चंपावत, संचालक भू-अभिलेख विनीत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *