Google Analytics Meta Pixel Latest Updates Election results 2023- त्रिपुरा-नगालैंड में एनडीए की सरकार, मेघालय में जोड़तोड़ - Ekhabri.com

Latest Updates Election results 2023- त्रिपुरा-नगालैंड में एनडीए की सरकार, मेघालय में जोड़तोड़

 

पूर्वोत्तर की भूमि ने भाजपा को फिर संबल दिया है, जबकि कांग्रेस और वामदलों की संभावनाएं धीरे-धीरे पार्श्व में जाती नजर आ रही हैं। आम चुनाव वाले तीन में से दो राज्यों त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत मिल गया है। त्रिपुरा में भाजपा ने 32 सीटों के साथ वापसी की है और नगालैंड में 12 सीटें लाकर अपनी स्थिति बरकरार रखी है। मेघालय में कोई भी दल सरकार बनाने की न्यूनतम संख्या तक नहीं पहुंच पाया है। त्रिशंकु विधानसभा में एनपीपी को 26 सीटें मिली हैं। पूर्वोत्तर के परिणाम से इसी वर्ष होने वाले पांच राज्यों कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा के चुनावों में भाजपा का हौसला बढ़ सकता है। इसी हार-जीत के आधार पर सभी राजनीतिक दल मिशन -2024 की रणनीति पर भी काम कर सकते हैं।

 

 

नगालैंड में मुख्यमंत्री नेफियू रियो की नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी ने सहयोगी भाजपा के साथ फिर जीत के साथ अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है। पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में कुल 611 प्रत्याशी थे। तीनों विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 31 की संख्या चाहिए। भाजपा ने पिछली बार त्रिपुरा में 35 और सहयोगी दल (इंडियन पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा) आइपीएफटी ने आठ सीटें जीतकर साथ में सरकार बनाई थी। इस बार भाजपा ने अपने दम पर 32 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा पुख्ता कर लिया है। सहयोगी आइपीएफटी को सिर्फ एक सीट ही मिल सकी है। वामदलों के लिए परिणाम निराशाजनक रहा। पिछली बार उसे 16 सीटें मिली थीं। इस बार सिर्फ 11 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वामदलों से दोस्ती कर लड़ रही कांग्रेस के लिए सुकून की बात इतनी है कि उसे तीन सीटों पर जीत मिली है, जबकि पिछली बार खाता भी नहीं खुला था। त्रिपुरा में प्रद्योत देबबर्मा के नेतृत्व में नई शक्ति के रूप में उभरे टिपरा मोथा से भाजपा को बड़ी क्षति उठानी पड़ी है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रभावी टिपरा मोथा ने पहली बार लड़ते हुए 13 सीटों पर जीत प्राप्त की है।

 

 

 

नगालैंड में भी एनडीए की जीत 

नगालैंड का परिणाम स्पष्ट होते हुए भी ज्यादा विविधता वाला है। यहां भाजपा को 2018 की तरह ही 12 सीटें मिली हैं, जबकि उसके सहयोगी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) को 25 सीटों पर जीत हुई है। पिछली बार उसे 18 सीटों पर जीत हुई थी। इस बार भी दोनों मिलकर लड़े। भाजपा ने 20 और एनडीपीपी ने 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारे और पिछली बार की तुलना में सात सीटें ज्यादा जीती हैं। नगालैंड में कांग्रेस पूरी तरह साफ है। शरद पवार की पार्टी राकांपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सात सीटें लाई है। बिहार में सक्रिय नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को एक और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को दो सीटों पर जीत मिली है। चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत नसीब हुई है।

 

 

 

मेघालय में जोड़तोड़ की स्थिति 

मेघालय में सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की स्थिति है। कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। पिछली बार उसे 21 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार पांच के आंकड़े तक ही पहुंच पाई। उसने राज्य की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। फिर भी पिछली बार की तरह ही उसे दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा। मेघालय में कांग्रेस ने तो पुरानी स्थिति को प्राप्त करने के लिए अपने सांसद विनसेंट पाला को भी मैदान में उतारा था। किंतु वह भी नाकाम रहे। परिणाम बता रहा कि यहां गठबंधन की ही सरकार बननी है। कोनार्ड संगमा की एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 26 सीटों पर जीत मिली है। पिछली बार से सात सीटें ज्यादा। सरकार बनाने के लिए इसे किसी न किसी दल का सहयोग चाहिए। कोनार्ड ने पिछली बार कांग्रेस को रोकने के लिए अन्य दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी। बाद में कांग्रेस के सारे विधायक इधर-उधर चले गए थे। इस बार भी कोनार्ड की नजर कांग्रेस पर हो सकती है।

 

त्रिपुरा : किसके पास कितने विधायक

पार्टी – वर्ष 2023 – 2018 

भाजपा : 32 : 35

माकपा : 11 : 16

आईपीएफटी : 1 : 8

टिपरा मोथा : 13 : 00

कांग्रेस : 3 : 00

 

 

 

नगालैंड : किसके पास कितने विधायक

पार्टी – वर्ष 2023 – 2018

एनपीएफ : 2 : 26 :

एनडीपीपी : 25 : 18

भाजपा : 12 : 12 : 15.4

राकांपा : 7 : 00

एनपीपी : 5 : 7

लोजपा (आर) : 2 : 00

जदयू : 1 : 1

निर्दलीय : 4 : 1

आरपीआई : 2 : 00

 

 

मेघालय : किसके पास कितने विधायक

पार्टी – वर्ष 2023 – 2018

तृणमूल : 5 : 00

भाजपा : 2 : 2

पीडीपी : 2 : 2

कांग्रेस : 5 : 21

एनपीपी : 26 : 19

पीडीएफ : 2 : 4

यूडीपी : 11 : 6

वीपीपी : 4 : 00

निर्दलीय : 2 : 3

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...