अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही दुनिया में नहीं है और उनके निधन को भी लगभग डेढ़ महीना बीत गया है। उनका परिवार अब खुलकर सामने आया है। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसमें उन्होंने कई चौकाने वाले खुलासे भी किए हैं। इसके बाद उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने भी मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पिछले दिनों एक चैनल से बात करते हुए राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को एफआईआर होने के बाद भी अभी तक रिया के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया गया है। मुंबई पुलिस इस केस में बहुत धीरे जांच कर रही है और उसकी जांच का एंगल भी केस के मुताबिक ठीक नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर दबाव बना रही है और मुंबई के प्रोडक्शन हाउसेस के नाम लेने को कह रही है। साथ ही परिवार पर बडे फिल्म निर्माताओं का नाम लेने का दबाव बनाती रही है, जबकि आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। वकील विकास ने कहा कि हमें लगा था कि FIR होते ही तुरंत रिया चक्रवर्ती की गिरफ़्तारी होगी पर ऐसा नहीं हुआ। हमें अब भी उम्मीद है कि मुंबई पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करेगी।
इस मामले में विनय तिवारी (एसपी सिटी, पटना) ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है और जांच कर रही है। वहीं, मुंबई पुलिस की मदद करने के सवाल पर विनय तिवारी ने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है और उसके मुताबिक ही काम हो रहा है।
हाल ही में सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता का कहना है कि रिया ने ही उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की और साथ ही साथ दवा के ओवरडोज भी दिए। साथ ही सुशांत के अकाउंट से अलग अलग खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। एफआईआर में इस बात का भी जिक्र किया है कि सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही रिया वहां से चली गईं और साथ में कैश, जेवर, लैपटॉप, सुशांत के बैंक कार्ड्स और उनके पिन, सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट्स आदि भी अपने साथ ले गईं। रिया और उसके परिवार ने सुशांत के खिलाफ जाल बिछाया और इसी के चलते आज सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...