Google Analytics Meta Pixel युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं : राज्यपाल अनुसुइया उइके - Ekhabri.com

युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं : राज्यपाल अनुसुइया उइके

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने जेसीआई द्वारा पूरे देश में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें व्यक्तित्व विकास एवं अन्य विषयों पर प्रशिक्षण देकर संस्था द्वारा देशहित में अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण चलाएं, जिससे हमारे युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदारी करें। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को उनकी रूचि का पाठ्यक्रम मिल सके, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने विचार सुसंगत तरीके से रखने एवं संवैधानिक विषयों आदि की जानकारी, अधिकारों की जानकारी भी प्रशिक्षण के जरिए दिये जाने की आवश्यकता है।
जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जैन ने राज्यपाल द्वारा संस्था को लगातार प्रोत्साहन दिये जाने पर उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि आपके सर्वोच्च पद तक पहुंचने से हम सबको विशेषकर महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि संस्था 125 देशों में कार्य कर रही है। वर्तमान में पूरे देश में 55 हजार से अधिक सदस्य हैं। यह संस्था व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, रक्तदान शिविर भी आयोजित करती है। कोविड महामारी के दौरान भी संस्था ने समाज की सहायता के लिए काफी कार्य किए। संस्था द्वारा सीनियर मेंबर एसोसिएट बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। प्रतिनिधिमण्डल में जेसीआई इंडिया के सिनेटर बोर्ड के डायरेक्टर श्री राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती योगिता जायसवाल, श्री राजेश सराफ, श्री अमिताभ दुबे, श्रीमती जया अरोरा, श्रीमती आंचल पंजवानी, श्री अमितेश पाठक उपस्थित थे। जेसीआई ने राज्यपाल का जेसीआई पिन लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। राज्यपाल ने भी संस्था के सदस्यों का शाल देकर सम्मान किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...