Google Analytics Meta Pixel एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास - Ekhabri.com

एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में दो साल पहले सहायक उप निरीक्षक (ASI) नरेंद्र सिंह परिहार की नृशंस हत्या के मामले में न्यायालय ने दोषी करण गिरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तत्कालीन सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी और एसपी उदय किरण की रणनीति से इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, एचके रात्रे ने मामले की सुनवाई के बाद करण गिरी को दोषी ठहराया। उसे IPC की धारा 450 के तहत 7 वर्ष की सजा और धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके अतिरिक्त, अर्थदंड भी लगाया गया, जिसका भुगतान न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अतिरिक्त लोक अभियोजक दिलीप झा ने अभियोजन की ओर से प्रभावी पैरवी की।

 

 

 

9-10 मार्च 2023 की मध्यरात्रि को बांगो थाना के आवासीय बैरक में ड्यूटी के बाद विश्राम कर रहे ASI नरेंद्र सिंह परिहार पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार (टांगी) से ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक यू. उदयकिरण के निर्देशन में कटघोरा SDOP ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, बांगो थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और सायबर टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध करण गिरी (25 वर्ष, निवासी ठीहाईपारा, कोनकोना) को 24 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया।

 

 

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि करण गिरी ASI परिहार से नाराज था। दिसंबर 2022 में ASI ने अवैध शराब के मामले में करण के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके चलते उसे 15-20 दिन जेल में रहना पड़ा। इसके बाद 8 मार्च 2023 को होली के दौरान करण और उसके साथी मोहल्ले में डीजे बजा रहे थे। ASI परिहार ने शिकायत पर डीजे बंद करवाया और उसे जप्त कर लिया, जिससे करण का गुस्सा और बढ़ गया। अगले दिन पुलिस कर्मी थाना परिसर में डीजे बजाकर होली मना रहे थे, जिसमें ASI परिहार भी शामिल थे। इससे आक्रोशित करण ने बदला लेने की ठान ली और रात में बैरक में घुसकर टांगी से उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद करण ने टांगी को नदी में धोकर झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद किया। बांगो थाना प्रभारी अभय सिंह बैस, सायबर थाना प्रभारी सनत सोनवानी और संयुक्त पुलिस टीम की मेहनत से यह मामला सुलझाया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *