Google Analytics Meta Pixel प्रेम प्रसंग में गई जान: स्कूल में घुसकर 9वीं के छात्र की कर दी हत्या - Ekhabri.com

प्रेम प्रसंग में गई जान: स्कूल में घुसकर 9वीं के छात्र की कर दी हत्या

रायगढ़। रायगढ़ में सरकारी स्कूल में घुसकर 9वीं क्लास में पढऩे वाले छात्र की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। छात्र इंटरवल के दौरान ही क्लास से निकलकर कैंपस में पहुंचा था। इसी दौरान दो लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। वारदात के बाद साथी छात्र उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में लड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामभाठा निवासी सागर टंडन (14) घर के पास ही स्थित कैलाश नाथ काटजू सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। स्कूल में इंटरवल होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं कैंपस में ही खेल रहे थे। कुछ लंच कर रहे थे। इसी दौरान दो लड़के अंदर घुस आए। उनमें और सागर के बीच विवाद होने लगा और कुछ देर में मारपीट शुरू हो गई। तभी एक लड़के ने चाकू निकाल कर सागर के पेट में मार दिया।
जान बचाकर स्टाफ रूम की ओर भागा छात्र, फिर वहीं गिर पड़ा
चाकू लगने पर सागर जान बचाकर क्लास से होता हुआ स्टाफ रूम की ओर भागा। इस दौरान सब जगह खून फैल गया। स्टाफ रूम में टीचर बैठ कर लंच कर रहे थे। सागर वहीं गिर पड़ा। इससे पहले की टीचर और अन्य स्टाफ कुछ समझ पाते अन्य छात्र भी पहुंच गए। सभी मिलकर सागर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मारने वाले आरोपी भी नाबालिग
बताया जा रहा है कि स्कूल में ही पढऩे वाली किसी छात्रा का आरोपी एक लड़के से प्रेमप्रसंग है। वह सागर से सीनियर क्लास में पढ़ती है। यह भी बताया जा रहा है कि उस लड़की ने सागर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर अपने बॉयफ्रेंड से शिकायत की थी। इसे लेकर कुछ दिन पहले भी आरोपी और छात्र के बीच विवाद हो चुका है। तब मामला शांत हो गया था। यह भी बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...