Google Analytics Meta Pixel लीमदरहा मिडवे रिसार्ट: रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में केशकाल घाटी से लगा 25 एकड़ में रिसार्ट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण - Ekhabri.com

लीमदरहा मिडवे रिसार्ट: रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में केशकाल घाटी से लगा 25 एकड़ में रिसार्ट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

रिसार्ट के फूड जोन में टूरिस्ट का प्रवेश निःशुल्क रहेगा

रायपुर। रायपुर से बस्तर की ओर जाने वाले बेहद व्यस्त नेशनल हाईवे में अब तक कोई ऐसा अच्छा फूड जोन नहीं था, जहां टूरिस्ट थकान दूर कर सकें और हाइजिनिक फूड का सेवन कर तथा चारों ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता के वातावरण में कुछ समय बिताकर आगे बढ़ सकें। खाल्हेमुरवेंड में बने लीमदरहा मिडवे रिसार्ट ने यह कमी पूरी कर दी है। यह प्रदेश का पहला सर्व सुविधायुक्त मिडवे रिसार्ट होगा, जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित अपनी तरह के अनूठे रिसॉर्ट का आज लोकार्पण किया।

इस मौके पर यहां घूमने आए पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचाने का आग्रह किया तथा सुझाव दिया कि यहां पर गेम जोन भी होता तो बच्चों को घूमने में और भी मजा आता। पर्यटकों के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही यहां गेम जोन विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा में बैठकर लीमदरहा रिसोर्ट का निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा बनवाया गया यह रिसार्ट यात्रियों को स्वादिष्ट फूड चेन के साथ ही हाइजिनिक टायलेट युक्त सुंदर काटेज भी रिफ्रेशमेंट के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यहां स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार भी दिलाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस एनएच से हर दिन 200 बसें और हजारों कारें गुजरती हैं। खाल्हेमुरवेंट रायपुर से 160 किमी और जगदलपुर से 140 किमी है। इस तरह दोनों ओर से आने वाले यात्रियों के लिए सही समय पर सुस्ताने का शानदार मौका उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार के बड़े पैमाने पर मौके भी उपलब्ध होगा।

लीमदरहा मिडवे रिसार्ट 25 एकड़ में फैला है और इसके बगल से लीमदरहा नाला गुजरता है। वैसे तो इस नाले का पानी गर्मी में सूख जाता था लेकिन राज्य सरकार के नरवा प्रोजेक्ट की वजह से अब इसमें साल भर पानी रहता है। यह रिसार्ट तीन भागों में बटा है। पहला फूड जोन जिसमें 10 शाप हैं जो कई तरह के फूड आप्शन लोगों को उपलब्ध होंगेे। दूसरा डाइनिंग रेस्टोरेंट जहां नाले का सुंदर व्यू मिलेगा और काटेज की सुविधा उपलब्ध होगी। तीसरे भाग में चार शाप आवंटित किये गये हैं जिसमें सी-मार्ट, शबरी जैसे शाप होंगे जहां दैनंदिनी से जुड़े सामान मिलेंगे। रिसार्ट के सभी कर्मचारी स्थानीय हैं। इनमें पहले साल में 50 युवा भर्ती होंगे। दूसरे साल 100 और तीसरे साल 150 और चौथे साल तक कर्मचारियों की संख्या 200 हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि टूरिस्ट हाटस्पाट के रूप में बस्तर तेजी से विकसित हो रहा है। केशकाल घाट बस्तर का प्रवेश द्वार है। लीमदरहा मिडवे रिसार्ट केशकाल घाट से लगा है। इसके 40 काटेज एक दो साल में बन जाएंगे और पर्यटकों को रूकने की सुविधा भी मिल पाएगी। अगले छह महीनों में पर्यटकों को कन्वेंशन हाल की सुविधा भी मिल पाएगी।

लीमदरहा का प्रबंधन पीपीपी माडल पर होगा। प्रापर्टी को चलाने तथा इसका प्रबंधन करने का जिम्मा ग्रैंड इम्पीरिया का होगा। यह रायपुर की एक होटल चेन है जिसने नीलामी में हिस्सा लेकर यह अधिकार हासिल किये। साल भर का रेंट 10 लाख 51 हजार रुपए होगा जो निजी प्रबंधन जिला प्रशासन को देगा। इस राशि का उपयोग स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में होगा। लीमदरहा मिडवे रिसार्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां के प्रसाधन और फूड जोन के लिए टूरिस्ट का प्रवेश हमेशा निःशुल्क रहेगा।

Read Also  भांचा राम के भक्तों की सेवा करने ननिहाल से मेडिकल टीम अयोध्या रवाना

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, केशकाल विधायक संतराम नेताम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *