रायपुर : लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतगणना 4 जून को होगी। इसमें ईवीएम के साथ डाक मतपत्रों की भी गिनती होगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में सम्पन्न होगी। इसके लिए अन्य जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन भी पूरा कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि 25 मई तक कुल 41,877 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 26,936 डाक मतपत्र निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों से, 2,761 मतपत्र 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से, 1,453 दिव्यांगजनों से और 779 अनिवार्य सेवा श्रेणी के हैं। साथ ही, 9,948 ईटीपीबी डाक मतपत्र भी प्राप्त हुए हैं। ईटीपीबी की प्राप्ति मतगणना दिवस 4 जून को सुबह 8 बजे तक की जाएगी और इन्हें डाक विभाग के प्रतिनिधि द्वारा डिलीवर किया जाएगा।
डाक मतपत्रों की गणना 4 जून को सुबह 8 बजे से 11 रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में शुरू होगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक मतपत्रों को स्ट्रॉंग-रूम में सुरक्षा के साथ रखा गया है और इन्हें सुबह 6 बजे काउंटिंग सेंटर में स्थानांतरित किया जाएगा। इन 11 जिलों में ईवीएम के मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगी, जबकि बाकी 22 जिलों में ईवीएम के मतों की गणना सुबह 8 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगी।
डाक मतपत्रों की गणना के लिए प्रत्येक मुख्यालय जिले में अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं, जहां एक टेबल पर अधिकतम 500 डाक मतपत्रों की गणना होगी। प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, डाक मतपत्रों की जानकारी हर दिन उम्मीदवारों को जिला स्तर पर दी जा रही है। विभिन्न चरणों में छत्तीसगढ़ के संसदीय क्षेत्रों में प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या निम्नानुसार है:
बस्तर: 3,264
राजनांदगांव: 1,568
महासमुंद: 4,242
कांकेर: 6,326
सरगुजा: 2,440
रायगढ़: 3,585
जांजगीर-चांपा: 5,682
कोरबा: 2,789
बिलासपुर: 3,607
दुर्ग: 3,525
रायपुर: 4,849
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...