एक संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि भ्रष्टाचार निरोधक लोकपाल ने अब तक भ्रष्टाचार के आरोप में एक भी व्यक्ति पर मुकदमा नहीं चलाया है। लोकपाल का कामकाज संतोषजनक से भी बहुत कम है। समिति ने लोकपाल को एक अवरोधक के बजाय एक योग्य बनाने वाले के तौर पर काम करने की नसीहत दी है।
हाल ही में संसद में पेश कार्मिक, जन शिकायत, कानून व न्याय मामलों की स्थायी संसदीय समिति की रिपोर्ट में बताया गया है कि लोकपाल ने कुछ शिकायतों का निपटारा इस आधार पर कर दिया कि वह निर्दिष्ट प्रारूप में नहीं हैं। समिति ने लोकपाल से कहा कि उचित शिकायतों को खारिज नहीं करें। समिति ने पिछले साल मई से लोकपाल के अध्यक्ष के पद को नहीं भरे जाने का भी मुद्दा उठाया। साथ ही सरकार से इन रिक्तियों को भरने के लिए अब तक गई कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकपाल को सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कानूनी और संस्थागत प्रणाली के तौर पर बनाया गया था। लेकिन लोकपाल का प्रदर्शन संतोषजनक से भी कोसों दूर है। समिति का विचार है कि लोकपाल की स्थापना स्वच्छ और प्रतिक्रियात्मक सुशासन को बढ़ावा देने के लिए की गई थी, इसलिए उसे एक अवरोधक के तौर पर नहीं बल्कि काबिल बनाने वाले के तौर पर काम करना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब भारत जी-20 के भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकारी समूह का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे में लोकपाल को आगे बढ़कर देश के वातावरण में भ्रष्टाचार विरोध के माहौल को सशक्त बनाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में लोकपाल को 2518 शिकायतें मिलीं जो निर्धारित प्रारूप में नहीं थीं। इस अवधि में केवल 242 शिकायतें तय प्रारूप में थीं और इनमें से 191 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...