चीन की राजधानी बीजिग में कोविड से मरे लोगों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित अंत्येष्टि स्थलों पर मृतकों के रिश्तेदारों की लंबी लाइन है। मृतक के दाह संस्कार के लिए वे बारी का इंतजार कर रहे हैं…और चीन सरकार मृतकों की संख्या शून्य बता रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार कोविड से सोमवार को दो लोग मरे थे और उससे पहले तीन दिसंबर को एक व्यक्ति की मौत हुई थी। कोरोना वायरस संक्रमण पर चीन का यह वैसा ही झूठ है जैसा कि उसने 2019 में बोला था और सूचनाएं छिपाकर कोविड की स्थिति भयावह होने दिया था। अब वैश्विक संस्थाओं का आकलन है कि आने वाले कुछ महीनों में चीन में कोविड से 13 लाख से ज्यादा लोग मर सकते हैं। अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों कोरोना संक्रमण के नए मामले हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं।
अमेरिका में कोविड पीड़ितों की संख्या दस करोड़ के पार
अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या दस करोड़ के पार हो गई है। अमेरिका में पहला संक्रमित व्यक्ति 2020 के प्रारंभ में मिला था और उसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई। जान हापकिस यूनिवर्सिटी के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन को वैक्सीनेशन पर फिर से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वैश्विक सर्वे में पाया गया है कि चीन, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में बीते एक सप्ताह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। केवल अमेरिका में कोविड महामारी से अब तक 10.88 लाख लोग मारे जा चुके हैं।
वैक्सीन लेने वाले कम संख्या में मरेंगे
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर भारत में भी बचाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंग्रेजी अखबार द इकोनोमिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन में जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है उससे वहां पर कोविड से 15 लाख लोगों की मौत हो सकती है। अमेरिकी थिक टैंक ने पिछले हफ्ते ही चीन में मरने वालों की संख्या दस लाख तक पहुंचने की बात कही थी। पिछले हफ्ते साइंस जर्नल लैंसेट में प्रकाशित ब्रिटेन की सूचना एवं विश्लेषण करने वाली कंपनी एयरफिनिटी के आकलन के अनुसार चीन में 13 लाख से 21 लाख लोगों की मौत हो सकती है। लैंसेट की टिप्पणी के अनुसार महामारी से मरने वालों की संख्या कई अन्य बातों पर भी निर्भर करती है। जिस देश में वृद्धों और बीमारों की संख्या ज्यादा होगी, वहां पर मृतकों की संख्या ज्यादा होगी। जिस देश्ा में वैक्सीन की उपलब्धता होगी और ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली होगी, वहां पर मौत का आंकड़ा कम होगा। जहां पर एंटी वायरल दवाओं की सहज उपलब्धता होगी, वहां पर भी कम लोग मरेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...