Google Analytics Meta Pixel आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए लंबी वेटिंग-रोज 46000 सैंपल, क्षमता सिर्फ 10500 जांचों की ही - Ekhabri.com

आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए लंबी वेटिंग-रोज 46000 सैंपल, क्षमता सिर्फ 10500 जांचों की ही

कम्युनिटी स्प्रेड की स्टेज में कोरोना संक्रमण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड के स्टेज में पहुंच चुका है। मुश्किल यह है कि इस बार वायरस रैपिड एंटीजन किट से हुई जांच में बहुत कम पकड़ में आ रहा है। इसकी पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच की जरूरत है। लेकिन ऐसी जांच के लिए प्रदेश भर केवल 14 प्रयोगशालाएं हैं। इनकी क्षमता केवल 10 हजार 500 नमूनों की जांच की है। ऐसे में लोगों को तीन-चार दिन की देरी से जांच रिपोर्ट मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव खुद संक्रमण की चपेट में है। उनकी एंटीजन जांच निगेटिव आई थी। बाद में आरटीपीसीआर जांच में वे पॉजिटिव पाए गए थे। उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। रायपुर के महेश कुमार ने गुरुवार को कोरोना का एंटीजन टेस्ट कराया था। रिपोर्ट निगेटिव आई। अगले दिन उन्होंने आरटीपीसीआर कराया। दो दिनों बाद भी उनकी रिपोर्ट नहीं मिली है। चंगोराभााठा क्षेत्र की सरिता साहू भी दो दिनों से जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उनका कहना है कि जांच की रिपोर्ट आ जाती तो तय करती कि घर में रहना है या फिर काम पर वापस लौटना है। इसके बिना निर्णय लेने में दिक्कत आ रही है। बुखार उतर गया है लेकिन घर वाले काम पर जाने से मना कर रहे हैं। यह स्थिति रायपुर की है, जहां दो सरकारी और तीन निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। जिन जिलों में ऐसी प्रयोगशाला नहीं है वहां के सैंपल नजदीकी जिले की प्रयोगशाला में आ रहे हंै। उन जिलों में अधिकतर जांच एंटीजन किट से ही हो रही है। पिछले एक सप्ताह में ही मरीजों की संख्या 1300 से बढ़कर 13 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। अब जब केस बढ़े हैं तो कोरोना मरीजों की जांच का पूरा सिस्टम हांफने लगा है। जिम्मेदारों का कहना है, जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ेगी वैसे-वैसे जांच होने में विलंब की अवधि बढ़ती जाएगी।
अभी यहां हैं आरटीपीसीआर लैब
अभी रायपुर एम्स के अलावा राज्य सरकार के 9 मेडिकल कॉलेजों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर, कोरबा, महासमुंद और कांकेर के वॉयरोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर की सुविधा है। कोरिया के बैकुंठपुर में भी एक प्रयोगशाला काम कर रही है। इसके अलावा तीन निजी संस्थाओं को आरटीपीसीआर जांच की मान्यता है। इन सबको मिलाकर एक दिन में अधिकतम 10 हजार 500 नमूनों की ही जांच की जा सकती है।
पांच जिलों में प्रयोगशाला निर्माणाधीन
छत्तीसगढ़ में एपिडेमिक कंट्रोल के डाइरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, आरटीपीसीआर जांच की क्षमता सीमित है। इसको बढ़ाने की कोशिश हो रही है। अभी जशपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, दुर्ग और जांजगीर में वायरोलॉजी लैब निमार्णाधीन हैं। जहां प्रयोगशालाएं हैं वहां भी संसाधन बढ़ाकर जांच की क्षमता बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। डॉ. मिश्रा ने बताया, आरटीपीसीआर के अलावा ट्रू-नॉट मशीनों की जांच से भी वायरस की पुष्टि हो रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में इन तीनों तरीकों से कोरोना की जांच हो रही है।
क्षमता बढ़ाने की कोशिश तेज-सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, यहां एक दिन में 10 हजार 500 आरटीपीसीआर जांच की ही सुविधा है। रोजाना सैंपल लेने की क्षमता को बढ़ाकर हम 50 हजार तक पहुंच रहे हैं। जांच की क्षमता बढ़ाने की भी कोशिश जारी है। प्रयोगशालाओं में संसाधन बढ़ाने को कहा गया है। नई मशीनों और तकनीशियनों की व्यवस्था की जा रही है। रायपुर के लालपुर स्थित टीबी अस्पताल में भी फळढउफ मशीन है। उसका उपयोग भी कोरोना की जांच में करने का निर्देश दिया गया है। सिंहदेव ने कहा, अभी एहतियात ही रोकथाम का सबसे कारगर उपाय है। लक्षण दिखने पर जांच कराएं और रिपोर्ट आने तक खुद को आइसोलेट करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...