मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके ई-4 अरेरा कॉलोनी में ज्वेलर के घर में एक करोड़ रुपये की लूट हो गई। तीन नकाबपोश पेंट करने की मशीन उठाने के बहाने घर में घुसे और ज्वेलर की पत्नी के गले से चाकू अड़ाकर जेवर और नकदी लूट ले गए। इस दौरान ज्वेलर की पत्नी ने अलमारी की चाबी पास नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने ताला तोड़ दिया और महज 10 मिनट में लूट को अंजाम दिया। बताया जाता है कि बदमाशों ने पहले रेकी की थी।
महिला की चीख-पुकार सुनने के बाद गार्ड और आसपास लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह युवक मेन रोड पर पान की गुमटी चलाता है। देर रात पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे बैग मिले हैं। लूट कितने की हुई, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, बदमाश 1 करोड़ नकद और शादी के लिए खरीदे गए जेवर भी लूटकर ले गए। वारदात के के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। बीपी बढ़ने के कारण वे कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। आरोपी घर के बाहर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। इसमें आरोपी मंकी कैप में दिख रहे हैं।
ज्वेलर सुशील उर्फ सुनील धनवानी की न्यू मार्केट में अनमोल ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। सुनील के घर रिनोवेशन और पेंटिंग का काम चल रहा है। रात में सुनील की पत्नी कीर्ति धनवानी घर में अकेली थीं। इस दौरान तीन बदमाश पेंटिंग करने की मशीन रखने के बहाने आए। जैसे ही घर का गेट खुला, एक बदमाश ने कीर्ति धनवानी को लात मारी, जिससे वह गिर गई। दो बदमाशों ने उसके गले पर चाकू अड़ा दिया। उसे घर के अंदर ले गए। लॉकर की चाबी मांगी। नहीं देने पर उसे पीटा। बदमाश महिला के जेवर और रुपयों से भरे दो बैग के अलावा कीर्ति के गले की चेन और मोबाइल भी ले गए।
सुशील ने पुलिस को बताया कि वे बड़े बेटे गोल्डी के साथ शॉप पर थे। बड़ी बहू और बच्ची बुटीक गए थे। छोटा बेटा मयंक बाजार गया था। मयंक की 28 तारीख को शादी है। उसी के लिए जेवर रखे थे। ज्वेलर धनवानी के घर के सामने वाले बंगले पर दो गार्ड तैनात हैं। उन्होंने तीनों लुटेरों को भागते देखा। उन्हें शक हुआ, तो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। आसपास के लोगों की मदद से एक लुटेरे को दबोच लिया। दो आरोपी रुपयों से भरा बैग छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को भी पकड़ लिया। सुनील धनवानी ने बताया कि उन्होंने एक जमीन बेची थी। इसके 90 लाख रुपये घर में रखे थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्वेलर की लाइफ स्टाइल से पूरी तरह वाकिफ थे। उन्होंने वारदात से पहले रेकी भी की थी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक एक आरोपी की ज्वेलर के घर के पास ही पान की दुकान है। आशंका है कि आरोपी पूरी तरह ज्वेलर से परिचित है। पुलिस ने लूटा माल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में महिला बैग उठाकर घर के अंदर ले जाती दिखीं। पहले ज्वेलर ने रकम एक करोड़ से अधिक बताई, पर बाद में उनका कहना था कि हिसाब देखकर बता सकेंगे कि रकम कितनी है? पुलिस को बताया कि बदमाश रुपयों के साथ पुराने जूते-चप्पल और कपड़े भी लेकर गए हैं। रकम को लेकर ज्वेलर असमंजस में हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...