Google Analytics Meta Pixel 31 लाख की लूट: लुटेरे गोवा में करने जा रहे थे अय्याशी, पुलिस ने दबोचा - Ekhabri.com

31 लाख की लूट: लुटेरे गोवा में करने जा रहे थे अय्याशी, पुलिस ने दबोचा

रायपुर। राजधानी में हुई कैशियर से 31 लाख की लूट मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी लूट की रकम से गोवा में जाकर अय्याशी करने की फिराक में थे। आरोपियों में एक आरोपी कंपनी का ही कर्मचारी है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर इस पूरी घटना की योजना बनायी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज इस मामले का खुलासा किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से लूट की रकम 31 लाख मे से 25 लाख रूपए भी जब्त कर लिया गया है।
कंपनी के कर्मचारी ने आठ लोगों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम:
दरअसल ये घटना 16 जनवरी, उरला थाना के सरोरा के पास की है। सुबह 9 से 10 बजे के बीच कैशियर नित्यानंद छुरा अपनी बाइक से 31 लाख रूपए कैश लेकर सिटी आफिस फाफाडीह से उरला कूलरगढ़ी प्लांट आ रहा था। इस दौरान सरोना के पास तीन बाइक में सवार 8 लोग आये और कैशियर की राड-डंडे से पिटाई कर आँखों में मिर्च पाउडर छिडककर उसके पास रखा 31 लाख से भरा बैग लूट कर ले गये। घटना के बाद तत्काल पीड़ित कैशियर ने इसकी शिकायत उरला थाने में दर्ज करायी। घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर आईजी आनन्द छाबड़ा ने एसएसपी अजय यादव को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी लखन पटले, क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी, उरला सीएसपी और सायबर सेल प्रभारी रमाकान्त साहू के नेतृत्व में लगभग 30 सदस्यों वाली एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम की लगातार मॉनिटरिंग क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली की कुछ दिनों पहले ही हेमंत साहू नाम का युवक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए लड़के खोज रहा है। मुखबिर से मिली इस सूचना के बाद हेमंत साहू की तलाश शुरू की गई। इधर पुलिस ने कंपनी के कई कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। इस बीच पूछताछ में संदेही कर्मचारी हिन्छाराम साहू पहले तो गोल मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करता रहा, जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ज्यादा देर झूठ नहीं बोल सका और हेमन्त साहू सहित आठ लोगों के साथ मिलकर लूट करने की बात कबूल कर ली।
लूट के पैसों से गोवा में करने वाले थे एन्जॉय:
पुलिस पूछताछ में कंपनी के कर्मचारी हिन्छाराम साहू ने बताया कि, उसे पता था कि कंपनी के कैशियर नित्यानंद छुरा के पास काफी मात्रा में कैश होता है और इसी कैश को लूटने के लिए उसने अपने साथी हेमंत साहू के साथ लूट की पूरी योजना बनाई। इस वारदात के लिए दोनों ने अपने ही गांव के लोगों को शामिल किया फिर 16 जनवरी को इस वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की वारदात के बाद गिरोह के पांच आरोपी किराए की गाड़ी कर गोवा मौज करने के लिए जा रहे थे, जिन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की मदद से अनुपपुर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमे हिन्छाराम साहू, हेमंत साहू, टिकेन्द्र सेन, भूषण वर्मा, लिकेश पटेल, हेम कल्याण, हरीश पटेल, दोमेश साहू, भूपेंद्र पटेल शामिल था। आईजी और एसपी द्वारा आरोपियों को पकड़ने में लगी टीम को 50 हजार नगदी पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...