Google Analytics Meta Pixel 33 स्थानों पर होगा भगवान श्री गणेश की प्रमिताओ का विसर्जन - Ekhabri.com

33 स्थानों पर होगा भगवान श्री गणेश की प्रमिताओ का विसर्जन

 रायपुर में 11 की रात निकलेगी झांकी: रातभर में 84 बदमाश गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर में 11 सितंबर की रात झांकी निकाली जाएगी। भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाएं, अलग-अलग झांकियों से सजाकर किसी परेड की तरह विसर्जन के लिए ले जाई जाती हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन व्यवस्था में लग गया है। कोविड काल के बाद लगभग ढाई साल बाद झांकी निकाली जा रही है। इस दौरान शहर के जय स्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ हर साल जुटती है। इसके अलावा आम लोगों के लिए नगर निगम 33 जगहों पर कुंड बना रहा है जहां गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कर सकेंगे। झांकी की भीड़ में कोई कांड न हो पुलिस ने इस वजह से 84 बदमाशों को भी पकड़ा है।

झांकी पर कलेक्टर के निर्देश
साउंड सिस्टम का उपयोग धीमे स्वर में ही करें। डीजे/ धुमाल का तेज आवाज में बजाएं जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी-माल वाहक वाहनों में ध्वनि विस्तार यंत्र ( डी. जे. धुमाल, आदि) का प्रयोग किये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।गणेश विसर्जन की झांकियां 11 सितंबर को प्रारंभ होकर 12 सितंबर को महादेव घाट, रायपुर में निर्धारित स्थल में विसर्जित होगी। झांकी विसर्जन रूट शारदा चौक से जय स्तंभ, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लिलीचौक, लाखेनगर, रायपुरा, महादेव घाट विसर्जन स्थल होगा। गणेश विसर्जन महादेवघाट में नगर पालिका निगम रायपुर द्वारा निर्धारित विसर्जन कुण्ड में करेंगे, नदी में नहीं। समितियां झांकी आयोजन व्यवस्था में अग्नि दुर्घटना के बचाव हेतु अग्निशमन यंत्र, फायर फाईटर। वालंटियर साथ रखेंगे। उन्हें परिचय पत्र देंगे । गणेश उत्सव समितियों की झांकियां शारदा चौक के पास लगाये गये स्टॉल में तैनात अधिकारी / कर्मचारियों से नंबर प्राप्त करने के बाद आगे बढ़ेंगे। विसर्जन एवं झांकी के दौरान ऐसी प्रतिमा या प्रदर्शनी न हो, जिससे किसी की भावना आहत होती हो।
झांकी के रूट में झांकी विद्युत तार से न टकराए, इसके लिए झांकी ऊंचाई ज्यादा न हो। समितियां गणेश विसर्जन झांकी में शामिल होने वाले सदस्यों एवं स्वयं सेवकों की सूची, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर सहित थाना प्रभारी को देंगे। रायपुर की पुलिस को इनपुट मिला था कि झांकी की भीड़ में कुछ बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए खास अभियान चलाकर अपराधियों, गुंडा-बदमाशों को पकड़ने का काम किया गया। पुलिस ने 84 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजने के साथ ही 5 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट 6 के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...