Google Analytics Meta Pixel दिसंबर की पहली तारीख को ही महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर - Ekhabri.com

दिसंबर की पहली तारीख को ही महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर

पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने दिसंबर की पहली तारीख को ही महंगाई का झटका दिया है। देशभर में कॉमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये तक की बढ़ा दी गई है। इसके कारण रेस्टोरेंट का खाना-पीना महंगा हो सकता है। इस वृदिद्ध से दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 2101 रुपये हो गया है।

खास बात यह है कि नवंबर में इसकी कीमत 2000.50 रुपये थी। राहत की बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस 14.2 किलोग्राम की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट मालिकों पर बोझ बढ़ता है और इसका असर ग्राहकों पर डालते हैं। रेस्टोरेंट का खाना-पीना महंगा हो सकता है।

घरेलू इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस और कॉमर्श‍ियल सिलेंडर दोनों की कीमतें काफी ऊंचाई पर हैं। कई राजनीतिज्ञों का कहना था कि एक्‍साइज ड्यूटी के दाम करने से पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें कम हुई हैं, लेकिन अब मोदी सरकार को कोशिश करनी चाहिए कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी कम हो जाएं।

इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि यूपी, पंजाब सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार कुछ राहत देगी, लेकिन कंपनियों ने तो उलटा दाम बढ़ा ही दिया। कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़त की जा रही है। पिछले महीने भी इसमें 266 रुपये की बढ़त हुई थी। इस बढ़त के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 2101 रुपये हो गया है। कोलकाता में यह 2177 रुपये, मुंबई में 2051 रुपये और चेन्नई में 2234 रुपये है।

घरेलू गैस की कीमतें अभी न बढ़ाकर तेल कंपनियों ने कुछ राहत दी है, लेकिन बाद में इन्हें भी बढ़ाया जा सकता है। पिछले महीने ही यह खबर आई थी कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लागत से कम मूल्य पर बेचने से होने वाला नुकसान (अंडर रिकवरी) अब 100 रुपये प्रति सिलेंडर से ज्यादा हो चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...