Google Analytics Meta Pixel Railway ने उठाया बड़ा कदम, यात्रियों को ठंड से नहीं होने देगा परेशान - Ekhabri.com

Railway ने उठाया बड़ा कदम, यात्रियों को ठंड से नहीं होने देगा परेशान

रेलवे ने ठंड के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया। रेलवे राजधानी के स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को डिस्पोजेबल चादर, तकिया, कंबल उपलब्‍ध करवाएगा। रेलवे ने यह कदम यात्रियों की जरूरत और ठंड को देखते हुए उठाया है। इससे कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद मिलेगी। इसके लिए स्टेशनों पर डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क भी लगाए जाएंगे।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इन कियोस्क पर मामूली कीमत चुकाकर लोग जरूरत के हिसाब से डिस्पोजेबल चादर,  तकिया और कंबल ले सकेंगे। इन कियोस्क पर एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर का पाउच मात्र करीब 50 रुपये का मिलेगा। अगर आप कंबल भी लेना चाहते हैं तो आपको एक कंबल, एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर के पाउच के करीब 200 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा तकिया के साथ, कंबल, चादर, मास्क व सैनिटाइजर का पाउच 250 रुपये में मिलेगा।
कियोस्क के सभी सामान को एक बार इस्तेमाल के बाद फेंका जा सकता है। इससे जहां दूसरों को संक्रमण होने की संभावना कम होती है। वहीं लोगों के सामान का वजन भी कम होगा। पिछले आठ माह से ट्रेन में चादर,  तकिया आदि सामान नहीं दिया जा रहा है।

बसें पहले नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली जैसे बड़े स्टेशनों जहां से अधिक संख्या में यात्रियों की आवाजाही है वहां डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क लगाए जाने की योजना है। फिर बाकी अन्य स्टेशन जैसे हजरत निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला आदि स्टेशनों पर इन्हें लगाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे स्वास्थ्य संबंधी सुविधा के साथ रेलवे बेहतर माहौल दे सकेगी। कोरोना महामारी के बीच सीमित संख्या में रेलगाड़ियों का परिचालन हो रहा है। हाल ही में रेलवे ने बड़ी संख्या में त्यौहार विशेष ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे यात्रियों को कम से कम सामान के साथ सफर करने की सलाह दे रहा है। चूंकि ठंड आ गई है और कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए डिस्पोजेबल चादर आदि बिछाने व ओढ़ने का सामान उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। वहीं, ट्रेन को बाहर व अंदर से नियमित सैनिटाइज किया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...